महासमुंद जिला वन अधिकार अधिनियम भर्ती 2025

Mr. Tejlal Dewangan
By -

 

महासमुंद जिला वन अधिकार अधिनियम भर्ती 2025

कार्यालय कलेक्टर (आदिम जाति कल्याण), जिला महासमुन्द द्वारा जिला स्तरीय समन्वयक एवं एमआईएस सहायक पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। यह भर्ती अनुसूचित जनजाति एवं अन्य परंपरागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 के क्रियान्वयन हेतु की जा रही है।

पद विवरण

पद का नाम मानदेय पद संख्या अवधि स्तर
जिला स्तरीय समन्वयक ₹30,000/- 01 01 वर्ष जिला स्तर
एमआईएस सहायक ₹20,000/- 02 01 वर्ष बागबाहरा एवं पिथौरा अनुभाग

पात्रता

  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम द्वितीय श्रेणी में स्नातक
  • कम्प्यूटर ज्ञान (MS Office आदि)
  • मैदानी अनुभव:
    ➤ समन्वयक हेतु कम से कम 3 वर्ष
    ➤ सहायक हेतु कम से कम 2 वर्ष
  • आयु सीमा: अधिकतम 40 वर्ष (01.01.2025 तक)
  • छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी होना आवश्यक

महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यवाही तिथि
विज्ञापन जारी 21 अगस्त 2025
आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितम्बर 2025
साक्षात्कार हेतु सूचना 16 सितम्बर 2025
साक्षात्कार अवधि 22 से 26 सितम्बर 2025
चयन सूची जारी 30 सितम्बर 2025
आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन कर आवश्यक दस्तावेजों सहित सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय, जिला महासमुंद में अंतिम तिथि तक जमा करें।
✔ आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!