समग्र शिक्षा महासमुंद — PM श्री योजना 2025-26

Mr. Tejlal Dewangan
By -

 

समग्र शिक्षा महासमुंद भर्ती 2025 | योग एवं खेल शिक्षक पद

जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, महासमुंद (छ.ग.) द्वारा PM श्री योजना 2025-26 अंतर्गत 12 विद्यालयों में अंशकालिक योग प्रशिक्षक / खेल शिक्षक भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को ₹10,000/- प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Summary)

विभाग का नामजिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा, महासमुंद (छ.ग.)
योजनाPM श्री योजना 2025-26
पद का नामअंशकालिक योग प्रशिक्षक / खेल शिक्षक
कुल विद्यालय12 विद्यालय
मानदेय₹10,000/- प्रतिमाह
कार्यावधि31 मार्च 2026 तक

पात्रता व शैक्षणिक योग्यता

  • शैक्षणिक योग्यता – स्नातक (शारीरिक शिक्षा एवं योग शिक्षा)
  • अनुभव – अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता
  • आयु सीमा – 21 वर्ष से 45 वर्ष
  • जिले का मूल निवासी होना अनिवार्य

चयन प्रक्रिया

  • बीपीएड / बीपीई अंकों का भारांक – 80%
  • साक्षात्कार – 10%
  • अनुभव अंक – प्रतिवर्ष 2 अंक (अधिकतम 10 अंक)
  • अंतिम मेरिट सूची के आधार पर चयन

महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)

अंतिम तिथि08 सितंबर 2025
दस्तावेज़ स्क्रूटनी09.09.2025 (12:00 PM – 2:00 PM)
सूची प्रकाशन10.09.2025 (04:00 PM)
मेरिट सूची जारी10.09.2025 (04:30 PM – 05:00 PM)
कार्य आदेश11.09.2025 (12:00 PM – 04:00 PM)

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को केवल एक विद्यालय के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन स्पीड पोस्ट / डाक द्वारा सरल क्रमांक-02 में उल्लेखित विद्यालय में जमा करना होगा। साथ में आवश्यक दस्तावेज़ संलग्न करना अनिवार्य है – 10वीं, 12वीं, स्नातक की मार्कशीट, निवास प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र।

नियम और शर्तें

  • पद पूर्णतः अस्थायी होगा।
  • मानदेय के अतिरिक्त कोई भत्ता देय नहीं।
  • कार्यभार ग्रहण पश्चात त्यागपत्र स्वीकार नहीं होगा।
  • विद्यालय प्रमुख के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!