महासमुन्द वनोपज सहकारी संघ भर्ती 2025 | Prabandhak Vacancy 2025 CG

Mr. Tejlal Dewangan
By -

 

महासमुन्द जिला वनोपज सहकारी संघ प्रबंधक भर्ती 2025

विभाग (Department): जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुन्द, छत्तीसगढ़
पद का नाम: प्रबंधक (Manager)
कुल पद: 06 (अनारक्षित वर्ग)
अंतिम तिथि: 19 सितम्बर 2025 शाम 5 बजे तक

रिक्त पद विवरण (Vacancy Details)

क्र. समिति का नाम पदनाम पद वर्ग
1चिरकोप्रबंधक01अनारक्षित
2सिंघरूपालीप्रबंधक01अनारक्षित
3मुनगासेरप्रबंधक01अनारक्षित
4आमाकोनीप्रबंधक01अनारक्षित
5गढ़फूलझरप्रबंधक01अनारक्षित
6जेवराप्रबंधक01अनारक्षित

पात्रता व शैक्षणिक योग्यता (Eligibility & Qualification)

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता – हायर सेकेंडरी (10+2) उत्तीर्ण।
  • आवेदक समिति क्षेत्र का निवासी एवं तेन्दूपत्ता संग्राहक होना अनिवार्य।
  • पिछले 5 वर्ष में से कम से कम 3 वर्षों में 500 गड्डी तेन्दूपत्ता संग्रहण का अनुभव।
  • मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर डिप्लोमा/डिग्री (DCA, PGDCA, Diploma in IT आदि)।
  • अन्य नियमों के अनुसार मूल प्रमाण पत्र व अनुभव आवश्यक।

आयु सीमा (Age Limit)

  • 01 जनवरी 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष।
  • अजा/अजजा/ओबीसी वर्ग – 5 वर्ष की छूट।
  • महिला अभ्यर्थियों हेतु – 10 वर्ष की छूट।
  • अधिकतम आयु सीमा किसी भी दशा में 45 वर्ष से अधिक नहीं।

चयन प्रक्रिया (Selection Process)

  • कुल 125 अंक के आधार पर चयन।
  • 10+2 अंक प्रतिशत के बराबर अंक (100 अंक तक)।
  • स्नातक अंक प्रतिशत का 1/5 (20 अंक तक)।
  • कम्प्यूटर डिप्लोमा/डिग्री – 3 से 5 अंक।

वेतन एवं भत्ता (Salary & Allowances)

प्रबंधकों को छ.ग. राज्य लघु वनोपज संघ रायपुर द्वारा निर्धारित वेतनमान एवं यात्रा भत्ता देय होगा।

आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)

  • केवल पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट से आवेदन स्वीकार होंगे।
  • व्यक्तिगत, ईमेल या अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
  • आवेदन का पता: प्रबंध संचालक, जिला वनोपज सहकारी संघ मर्यादित महासमुन्द, छत्तीसगढ़।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!