मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत संविदा भर्ती 2026

Mr. Tejlal Dewangan
By -

 

📢 मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत संविदा भर्ती 2026 – बलौदाबाजार

जिला बाल संरक्षण इकाई एवं किशोर न्याय बोर्ड अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती


📌 भर्ती का संक्षिप्त विवरण

क्र. पदनाम पद संख्या संविदा वेतन कार्य स्थल
1 सहायक सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर
(किशोर न्याय बोर्ड)
01 ₹11,916/- बलौदाबाजार
2 आउटरिच वर्कर 02 ₹10,502/- बलौदाबाजार

Mission Vatsalya Recruitment 2026 Balodabazar

🎓 शैक्षणिक योग्यता एवं कौशल

1️⃣ सहायक सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर (किशोर न्याय बोर्ड)

  • कक्षा 12वीं (10+2) उत्तीर्ण
  • मान्यता प्राप्त संस्था से कंप्यूटर प्रोग्रामिंग / डाटा एण्ट्री ऑपरेटर का एक वर्षीय डिप्लोमा / सर्टिफिकेट
  • हिंदी टाइपिंग गति: न्यूनतम 8000 Key Depression प्रति घंटा
  • शासकीय / अर्द्धशासकीय / अशासकीय मान्यता प्राप्त संस्थान में कार्य अनुभव पर वेटेज
  • हिंदी एवं अंग्रेजी भाषा में कंप्यूटर कार्य करने की दक्षता (वांछनीय)

2️⃣ आउटरिच वर्कर

  • कक्षा 12वीं (10+2) उत्तीर्ण
  • अच्छा संचार कौशल
  • बाल देखरेख / संरक्षण / पुनर्वास / बाल कल्याण विषय में न्यूनतम 01 वर्ष का अनुभव
  • हिंदी, अंग्रेजी एवं स्थानीय भाषा का ज्ञान
  • शासकीय / अर्द्धशासकीय / मान्यता प्राप्त संस्थान में अनुभव वांछनीय

📝 आवेदन प्रक्रिया

निर्धारित प्रारूप में भरे हुए आवेदन पत्र निम्न पते पर भेजें:

जिला बाल संरक्षण अधिकारी
महिला एवं बाल विकास विभाग
पुराना कलेक्टोरेट कार्यालय (कक्ष क्रमांक 01)
जिला – बलौदाबाजार-भाटापारा (छ.ग.)

  • 📅 अंतिम तिथि: 16.02.2026, सायं 05:30 बजे तक
  • ⏰ कार्यालयीन दिवसों एवं समय में ही आवेदन स्वीकार किए जाएंगे
  • ❌ अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं होंगे

⚠️ महत्वपूर्ण निर्देश

  • आवेदन पत्र कार्यालय में सीधे स्वीकार नहीं किए जाएंगे
  • आवेदन केवल पंजीकृत डाक / स्पीड पोस्ट / कोरियर से भेजें
  • आवेदन के साथ स्वयं के पते का ₹10/- का डाक टिकट लगा कोरा लिफाफा संलग्न करें
  • विस्तृत विज्ञापन महिला एवं बाल विकास विभाग बलौदाबाजार के सूचना पटल पर उपलब्ध है
  • जिले की वेबसाइट: www.cg.nic.in/balodabazar

📢 Chhattisgarh Vacancy
Loading...
🌐 All State Jobs
Loading...
🎓 Admission Update
Loading...
🪪 Admit Card Update
Loading...
📝 Examination Update
Loading...
📊 Result Update
Loading...

📜 उपरोक्त पदों हेतु नियम एवं शर्तें

  1. संविदा नियुक्ति की अवधि 03 वर्ष की होगी। तत्पश्चात कार्य योग्यता, कार्य क्षमता, व्यवहार एवं विभागीय आवश्यकता के आधार पर संविदा आगे बढ़ाने का निर्णय संबंधित सक्षम अधिकारी द्वारा लिया जाएगा, अन्यथा संविदा अवधि समाप्त मानी जाएगी।
  2. संविदा अवधि में योजना प्रावधानों के अनुसार एकमुश्त संविदा वेतन देय होगा। इसके अतिरिक्त किसी भी प्रकार के भत्ते, पेंशन, उपादान अथवा मृत्यु लाभ देय नहीं होंगे।
  3. संविदा पद पर नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी। संविदा अवधि के दौरान किसी भी पक्ष द्वारा एक माह की पूर्व सूचना अथवा उसके एवज में एक माह का वेतन देकर नियुक्ति समाप्त की जा सकती है।
  4. अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2026 की स्थिति में न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष होगी। छत्तीसगढ़ शासन के परिपत्र दिनांक 31.01.2016 के अनुसार अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष होगी। आयु प्रमाण हेतु जन्म प्रमाण-पत्र अथवा 10वीं की अंकसूची मान्य होगी।
  5. अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है। सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र ही मान्य होगा।
  6. आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को स्थाई जाति प्रमाण-पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया हुआ संलग्न करना अनिवार्य होगा।
  7. अनुभव प्रमाण-पत्र केवल शैक्षणिक योग्यता पूर्ण करने के बाद की अवधि का ही मान्य किया जाएगा।
  8. जिस अभ्यर्थी ने विवाह हेतु निर्धारित न्यूनतम आयु सीमा से पूर्व विवाह किया हो, वह नियुक्ति हेतु अपात्र होगा/होगी।
  9. जिस अभ्यर्थी ने ऐसे व्यक्ति से विवाह किया हो, जिसकी पहले से पति/पत्नी जीवित हो, वह पात्र नहीं होगा/होगी। शासन आवश्यक होने पर इस प्रतिबंध से छूट दे सकता है।
  10. आवेदन केवल निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किए जाएंगे। सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र एवं अंकसूचियों की स्वप्रमाणित छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
  11. अनुभव प्रमाण-पत्र में संस्था का नाम, पंजीयन क्रमांक, पता, जावक क्रमांक, दिनांक, पदनाम, कार्य प्रकृति एवं अनुभव अवधि का स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए, अन्यथा अनुभव अमान्य किया जाएगा।
  12. शासकीय / अर्द्धशासकीय / एन.जी.ओ. में कार्यरत अभ्यर्थियों को अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) संलग्न करना अनिवार्य होगा।
  13. अपूर्ण, अस्पष्ट अथवा त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र अमान्य कर दिए जाएंगे तथा इस संबंध में कोई सूचना नहीं दी जाएगी।
  14. प्रत्येक पद हेतु अलग-अलग आवेदन करना अनिवार्य होगा। लिफाफे एवं आवेदन पत्र पर पद का नाम, प्रेषक का नाम एवं पता स्पष्ट अंकित होना चाहिए।
  15. आवेदन के साथ रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
  16. लिखित परीक्षा / समूह चर्चा / स्किल टेस्ट में सम्मिलित होने हेतु किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता अथवा व्यय भत्ता देय नहीं होगा।


🧮 चयन प्रक्रिया एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान

17. पदवार चयन प्रक्रिया

🔹 सहायक सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर – किशोर न्याय बोर्ड, बलौदाबाजार

  • वांछित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त प्रतिशत के आधार पर 100 अंकों का Weightage देते हुए अधिकतम 80 अंक
  • पदानुरूप अनुभव से अधिक अनुभव होने पर प्रत्येक पूर्ण वर्ष हेतु 02 अंक (अधिकतम 10 अंक)
  • कौशल परीक्षा हेतु 10 अंक निर्धारित
  • कौशल परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करना अनिवार्य, अन्यथा अपात्र माना जाएगा

🔹 आउटरिच वर्कर

  • न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त प्रतिशत के आधार पर अधिकतम 80 अंक
  • पदानुरूप अनुभव हेतु प्रत्येक पूर्ण वर्ष पर 02 अंक (अधिकतम 10 अंक)
  • कौशल परीक्षा / साक्षात्कार हेतु 10 अंक

18. मेरिट सूची

सहायक सह डाटा एण्ट्री ऑपरेटर पद हेतु शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर अधिकतम प्राप्त अंकों की मेरिट सूची तैयार की जाएगी, जिसमें से अधिकतम 05 अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा हेतु चयनित किया जाएगा।

19. विवाद की स्थिति

प्राप्त आवेदनों से संबंधित किसी भी विवाद की स्थिति में कलेक्टर, जिला बलौदाबाजार-भाटापारा का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।

20. सूचना माध्यम

पात्र एवं मेरिट सूची में सम्मिलित अभ्यर्थियों को नियुक्ति संबंधी सूचना दूरभाष एवं ई-मेल के माध्यम से दी जाएगी। अतः आवेदन पत्र में ई-मेल आईडी एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित करना अनिवार्य है।

21. समान अंक की स्थिति

अभ्यर्थियों के समान अंक होने की स्थिति में जन्म तिथि के आधार पर वरिष्ठ अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।

22. स्वास्थ्य परीक्षण

चयनित अभ्यर्थी को चयन पश्चात् 01 माह के भीतर स्वास्थ्य परीक्षण कराकर फिटनेस प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। अयोग्य पाए जाने पर सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी।

23. पदभार ग्रहण

चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर आवश्यक मूल दस्तावेजों सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, बलौदाबाजार कार्यालय में पदभार ग्रहण करना होगा। निर्धारित अवधि में पदभार ग्रहण नहीं करने पर नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी।

24. पुलिस सत्यापन

चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति से पूर्व पुलिस पृष्ठभूमि सत्यापन कराना अनिवार्य होगा। पदभार ग्रहण के समय प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना आवश्यक है।


25. मान्य कंप्यूटर अर्हताएं

  • मान्यता प्राप्त आईटीआई से कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट में एक वर्षीय डिप्लोमा / सर्टिफिकेट
  • मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ टेक्निकल एजुकेशन / राज्य तकनीकी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस / आईटी / मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट का न्यूनतम 02 वर्ष का डिप्लोमा
  • मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / डीम्ड यूनिवर्सिटी / इंदिरा गांधी मुक्त विश्वविद्यालय / भोज विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस / आईटी / कंप्यूटर एप्लीकेशन में पी.जी. डिप्लोमा / स्नातक / स्नातकोत्तर

(सामान्य प्रशासन विभाग के परिपत्र क्र. F-9-4/2015/1/3 दिनांक 23.01.2025 के अनुसार मान्य)


टीप: उपरोक्त समस्त नियुक्ति एवं चयन प्रक्रिया माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के एस.एल.पी. (सी) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश के अधीन होगी।


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!