नेहरू युवा केन्द्र संगठन / मेरा भारत

Mr. Tejlal Dewangan
By -

 

नेहरू युवा केन्द्र संगठन

वार्षिक कार्य योजना 2020-21

नेहरू युवा केन्द्र संगठन अभी इस संगठन का नाम बदलकर मेरा भारत कर दिया है


परिचय

भारत दुनिया का सबसे युवा देश कहा जाता है क्योंकि यहाँ युवाओं की संख्या अत्यधिक है। राष्ट्रीय युवा नीति 2003 के अनुसार 13 से 35 वर्ष आयु वर्ग को युवा माना गया था, जिनकी संख्या देश की कुल जनसंख्या का लगभग 41% है। इसी में ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं की संख्या 69.67% है। इसका अर्थ यह है कि भारत के विकास का आधार सबसे अधिक ग्रामीण युवाओं पर आधारित है।

हालांकि, वर्तमान राष्ट्रीय युवा नीति 2014 के अनुसार 15 से 29 वर्ष आयु के व्यक्तियों को युवा वर्ग में शामिल किया गया है। इस आयु वर्ग की जनसंख्या देश की कुल जनसंख्या का 27.05% है, और देश की कुल राष्ट्रीय आय में इस वर्ग का योगदान लगभग 34% है।

युवा ऊर्जा, जोश, नवाचार, नेतृत्व तथा राष्ट्र निर्माण की मुख्य शक्ति हैं। इसलिए युवाओं के मार्गदर्शन, कौशल विकास और समाज में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना समय की आवश्यकता है।


नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS) का परिचय

नेहरू युवा केन्द्र संगठन (NYKS) की स्थापना वर्ष 1987 में की गई थी। यह संगठन भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अधीन कार्य करता है।

इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में युवा मंडलों को सक्रिय कर युवाओं को सामाजिक जागरूकता, विकास कार्यों, आत्मनिर्भरता, नेतृत्व, खेल-कूद और सामुदायिक सेवा की ओर प्रेरित करना है।

आज भारत के 623 जिलों में नेहरू युवा केंद्र सक्रिय हैं, और ग्राम स्तर पर हजारों युवा मंडल संगठन से जुड़े हुए हैं।

राष्ट्रीय युवा कोर (NYC) स्वयंसेवक इस संगठन की कार्य-प्रणाली में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे गांवों में कार्यक्रमों के संचालन, जागरूकता अभियान, शिविर, प्रशिक्षण एवं सामाजिक गतिविधियों में नेतृत्व प्रदान करते हैं।

NYKS स्वयंसेवक भर्ती 2023 कुल पद: 13206 योग्य युवा स्वयंसेवक गांव/ब्लॉक स्तर पर समाज सेवा हेतु चयनित किए जाते हैं।

महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंती वर्ष के कार्यक्रम

महात्मा गांधीजी स्वच्छता, नैतिकता, अहिंसा, सत्य, सेवा और ग्राम स्वराज के महान समर्थक थे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा गांधी जी की 150वीं जयंती के अवसर पर देश को स्वच्छता अभियान, जल संरक्षण और समाज सेवा में युवा शक्ति को जोड़ने का आह्वान किया गया।

संगठन द्वारा आयोजित प्रमुख कार्यक्रम:

  • गांव, स्कूल, ग्राम पंचायत कार्यालय, नदी/तालाब की सफाई अभियान
  • ओडीएफ (खुले में शौच से मुक्ति) गांव अभियान
  • वर्षा जल संचयन और जल संरक्षण जागरूकता
  • पदयात्रा, प्रभात फेरी और जागरूकता रैली
  • सर्व धर्म प्रार्थना और गांधी भजन संध्या
  • नुक्कड़ नाटक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और संवाद सत्र
  • गांधी जी के जीवन, आदर्श और स्वराज पर व्याख्यान

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दिवसों का आयोजन

नेहरू युवा केन्द्र संगठन वर्ष भर देश के महत्वपूर्ण दिवसों पर सामाजिक व राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित करता है:

क्रम दिवस तिथि
1विश्व स्वास्थ्य दिवस7 अप्रैल
2अम्बेडकर जयंती14 अप्रैल
3विश्व पर्यावरण दिवस5 जून
4अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस21 जून
5स्वतंत्रता दिवस15 अगस्त
6गांधी जयंती2 अक्टूबर
7राष्ट्रीय युवा दिवस12 जनवरी
8गणतंत्र दिवस26 जनवरी

✦ निष्कर्ष ✦

युवा ही राष्ट्र का भविष्य हैं — और नेहरू युवा केन्द्र संगठन युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित और सक्षम बनाता है।

जय हिन्द ✦ वन्दे मातरम्

स्वच्छ भारत ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप / युवा स्वच्छता अभियान

प्रतिभागियों की संख्या : न्यूनतम 120 प्रतिभागी

जिला स्तरीय कार्यक्रम : न्यूनतम 15 टीमों की भागीदारी

विशेष आकर्षण : युवा अतिथि कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक / कला प्रदर्शन

समय सीमा : दिसंबर एवं जनवरी

कुल बजट : ₹20,000/-


🎯 कार्यक्रम का उद्देश्य

  • युवाओं को स्वच्छता गतिविधियों में शामिल करना
  • स्वयंसेवा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को बढ़ावा देना
  • स्वच्छता कार्यों में श्रमदान के माध्यम से योगदान देना
  • कौशल विकास एवं समाज में जन-जागरूकता बढ़ाना
  • नेहरू युवा केंद्र के युवा मंडलों को सक्रिय रूप से जोड़ना

🎁 पुरस्कार एवं मान्यता

सभी प्रतिभागियों को 100 घंटे श्रमदान पूरा करने पर स्वच्छ भारत इंटर्नशिप प्रमाणपत्र प्रदान किया जाएगा।

स्तरप्रथम पुरस्कारद्वितीय पुरस्कारतृतीय पुरस्कार
जिला₹30,000₹20,000₹10,000
राज्य₹50,000₹30,000₹20,000
राष्ट्रीय₹2,00,000₹1,00,000₹50,000

नोट: यात्रा भत्ता (TA/DA) का कोई प्रावधान नहीं है।


✅ शामिल की जाने वाली गतिविधियाँ

समूह-1 : सूचना, शिक्षा एवं संचार (IEC) गतिविधियाँ

  • स्वच्छता जागरूकता अभियान
  • खुले में शौच के त्याग हेतु प्रेरणा
  • व्यवहार परिवर्तन हेतु जन-संवाद
  • दीवार लेखन, नारे, रैली, पोस्टर आदि

समूह-2 : श्रमदान आधारित कार्य

  • सफाई अभियान
  • सार्वजनिक स्थलों की सुंदरता एवं रखरखाव
  • नालों/सड़कों/स्कूल-आंगनबाड़ी परिसर की सफाई

🔥 आवेदन विवरण देखें

📌 महत्वपूर्ण निर्देश

  • सभी गतिविधियाँ फोटो एवं वीडियो के साथ रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य
  • रिपोर्ट को जिला नोडल अधिकारी के माध्यम से अपलोड / प्रस्तुत किया जाएगा
  • ऑनलाइन आवेदन लिंक: https://sbsi.mygov.in

नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS)

एनवाईकेएस वालंटियर भर्ती उपलब्ध — युवा मंडल सदस्य प्रमाणपत्र प्रदान

युवा मंडल की भूमिका एवं 101 करने योग्य कार्य

यह युवा मंडल अपने कार्यकलापों के द्वारा समाजोत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अधिकतर युवा मंडल ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय हैं, परंतु उचित मार्गदर्शन न होने के कारण उनकी गतिविधियाँ नगण्य हो जाती हैं। नेहरू युवा केंद्र संगठन इन युवा मंडलों को मार्गदर्शन, संसाधन व आवश्यक दिशा प्रदान करता है, जिससे यह युवा मंडल आत्मनिर्भर बनकर सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तन ला सकें।

आर्थिक लाभ के कार्यक्रम:

  1. फलों/जलाने की लकड़ी/सजावटी पौधे/नर्सरी संचालन
  2. व्यक्तिगत व सामुदायिक भूखंडों पर वृक्षारोपण
  3. प्रदर्शनी फार्मों का संचालन
  4. सब्जियों का उत्पादन
  5. छोटे कार्यों की ठेकेदारी
  6. संचयनी का संचालन
  7. कुटीर उद्योग / छोटे व्यापार
  8. सामूहिक रूप से बीज, खाद, कीटनाशक खरीद
  9. खेती उपकरणों हेतु ऋण व्यवस्था
  10. प्रमाणित बीज एवं पशुधन की बिक्री
  11. दुग्ध सहकारिता संचालन
  12. हस्तशिल्प/खादी सहकारिता
  13. सहकारी मत्स्य पालन
  14. सहकारी मधुमक्खी पालन
  15. सहकारी रेशम कीट पालन
  16. भू-परीक्षण, जल-परीक्षण, बीज-परीक्षण प्रयोगशाला
  17. मौसम परीक्षण केंद्र
  18. प्रशिक्षण केंद्र संचालन में भागीदारी
  19. खेती, पशुपालन, ग्राम सेवा को सरकारी/NGO सहायता
  20. ग्रामीण मेलों में दुकानों/स्टॉलों/साइकिल स्टैंड संचालन

शैक्षिक गतिविधियां:

  1. साक्षरता अभियान
  2. पुस्तकालय/वाचनालय
  3. घुमंतू पुस्तकालय
  4. पुस्तक बैंक
  5. खिलौना बैंक
  6. सामूहिक अखबार/टीवी/रेडियो जानकारी
  7. कोचिंग कक्षाएँ
  8. शैक्षिक प्रतियोगिताएँ, वाद-विवाद, भाषण
  9. राष्ट्रीय मुद्दों पर संगोष्ठी/परिचर्चा
🔥 आवेदन विवरण देखें

स्वास्थ्य एवं पर्यावरण:

  1. टीकाकरण अभियान
  2. स्वच्छ पेयजल व्यवस्था में सहयोग
  3. परिवार कल्याण जागरूकता
  4. स्वास्थ्य शिविर / नेत्र शिविर
  5. रक्तदान शिविर
  6. एड्स एवं नशा विरोधी अभियान
  7. स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता

राष्ट्रीय एकता / सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियां:

  1. राष्ट्रीय एकता रैली
  2. सामुदायिक भोज
  3. त्याग, सत्य, प्रेम जैसे मूल्यों का प्रचार
  4. खेल प्रशिक्षण शिविर
  5. सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकगीत, नाटक

समाज सेवा:

  1. ग्राम सड़कों/भवनों की मरम्मत
  2. सामुदायिक प्रकाश व्यवस्था देखभाल
  3. शादी/समारोहों में सहयोग
  4. दहेज, नशा, बालविवाह, शोषण विरोधी अभियान
  5. ग्राम समस्याओं के समाधान हेतु प्रयास

नारा:
“न गलत करेंगे, न गलत करने देंगे”

🔥 आवेदन विवरण देखें

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!