राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) — जिला महासमुन्द

Mr. Tejlal Dewangan
By -

NATIONAL HEALTH MISSION

कार्यालय, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी
जिला - महासमुन्द (छ.ग)

Phone: 07723-222232   |   Email: cmho_mahasamund@rediffmail.com


क्रमांक: NHM / सं.भ. / 2025 / 4411
महासमुन्द, दिनांक: 11/11/2025

⭐ संविदा भर्ती विज्ञापन ⭐

कार्यालय राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्वीकृत पदों के आधार पर नवीन स्वीकृत एवं पदत्याग के कारण रिक्त पदों की भर्ती जिला स्तर पर की जानी है।

📌 रिक्त पदों का विवरण (District Mahasamund)

  • MO-Ayush (RBSK) – 02
  • Dental Surgeon – 01
  • RMA – 03
  • Block Manager (Data) – 01
  • Pharmacist (RBSK) – 02
  • ANM (RBSK) – 01
  • Physiotherapist – 03
  • Nursing Officer – 02
  • Laboratory Technician (BPHU) – 03
  • Secretarial Assistant (NMHP) – 01
  • Jr. Secretarial Assistant (PADA) – 02
  • Psychologist (Clinical) – 05
  • Community Health Officer – 29
  • Staff Nurse (NBSU) – 02
  • Staff Nurse (SNCU) – 04
  • Radiographer – 02
  • ANM (NUHM) – 02
  • Staff Nurse (UHWC) – 01
  • Jr. Secretarial Assistant (Block Level) – 01
  • Jr. Secretarial Assistant (UHWC) – 04
  • Class 4 (UHWC) – 03

📨 आवेदन करने की अंतिम तिथि

28/11/2025 शाम 05:30 बजे तक आवेदन रजिस्ट्री/डाक/स्पीड पोस्ट से स्वीकार किए जाएंगे।
इसके बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

📍 विस्तृत जानकारी

भर्ती से संबंधित विस्तृत नियम, शर्तें एवं दिशा-निर्देश निम्न स्थानों पर उपलब्ध हैं:

  • महासमुन्द जिला वेबसाइट: www.mahasamund.gov.in
  • कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का सूचना पटल

— राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जिला महासमुन्द (छ.ग) —

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला महासमुन्द (छ.ग.)

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-महासमुन्द (छ.ग.)

विज्ञापन क्रमांक : एनएचएम/सं.नि./2025/4411
विज्ञापन प्रकार : संविदा भर्ती विज्ञापन
जारी दिनांक : 11/11/2025

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु स्वीकृत पदों एवं पदत्याग के कारण रिक्त पदों पर जिला स्तरीय संविदा भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।

आवेदन भेजने की अंतिम तिथि: 28/11/2025 शाम 05:30 बजे तक
आवेदन का माध्यम: केवल रजिस्ट्री / डाक / स्पीड पोस्ट

रिक्त पदों का विवरण

1. MO-Ayush (RBSK)

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹25,000 2 BHMS/BAMS/BUMS एवं संबंधित बोर्ड में पंजीयन

2. Dental Surgeon

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹27,500 2 MDS/BDS एवं CG Medical Council पंजीयन

3. RMA

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹22,000 1 PMHM पाठ्यक्रम एवं CG Medical Council पंजीयन

4. Block Manager – Data

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹21,000 1 Graduate (55%) + PGDCA / BCA

5. Pharmacist (RBSK)

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹16,500 2 D.Pharm/B.Pharm एवं Pharmacy Council पंजीयन

6. ANM (RBSK)

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹12,000 3 ANM कोर्स + CG Nursing Council लाइव पंजीयन

7. Physiotherapist

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹18,000 1 BPT + CG Physiotherapy Council पंजीयन

8. Nursing Officer

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹16,500 5 B.Sc Nursing / GNM + CG Nursing Council पंजीयन

9. Laboratory Technician (BPHU)

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹14,000 3 DMLT/BMLT + Paramedical Council पंजीयन

10. Secretarial Assistant (NMHP)

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹13,650 1 Graduate + 1 Year DCA

11. Jr. Secretarial Assistant (PADA)

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹12,000 2 12th + 1 Year DCA

12. Clinical Psychologist

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹31,500 1 M.Phil Psychology (प्राथमिकता), नहीं होने पर M.A/M.Sc Psychology

13. Community Health Officer (CHO)

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹16,500 10 B.Sc Nursing / Post Basic + CHO Certificate Course

14. Staff Nurse (NBSU)

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹16,500 1 B.Sc Nursing / GNM

15. Staff Nurse (SNCU)

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹16,500 4 B.Sc Nursing / GNM

16. Radiographer

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹15,000 2 12th (Science) + X-Ray/Radiographer Course + Live Registration

17. ANM (NUHM)

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹12,000 1 12th + ANM + Live Registration

18. Staff Nurse (UHWC)

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹16,500 1 B.Sc Nursing / GNM

19. Jr. Secretarial Assistant (Block Level)

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹12,000 1 12th + 1 Year Computer Diploma

20. Jr. Secretarial Assistant (UHWC)

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹12,000 2 12th + 1 Year Computer Diploma

21. Class 4 (UHWC)

वेतनमानकुल रिक्त पदयोग्यता
₹10,000 2 10th Passed

महत्वपूर्ण सूचना

भर्ती संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश, सामान्य शर्तें एवं आवेदन प्रारूप जिला महासमुन्द की वेबसाइट: www.mahasamund.gov.in तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सूचना पटल पर उपलब्ध है।

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला- महासमुन्द (छत्तीसगढ़)

विज्ञापन क्रमांक : एनएचएम/सं.नि./2025/4411
दिनांक : 11/11/2025

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती – नियम एवं शर्तें

1. आवेदन पत्र/विज्ञापन के संबंध में

1.1 यह नियुक्ति माननीय उच्चतम न्यायालय नई दिल्ली के SLP (C) क्रमांक 19668/2022 के अंतिम आदेश के अधीन होगी।

1.2 भर्ती से संबंधित सभी दिशा-निर्देश, चयन सूची एवं अन्य जानकारी जिले की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी:
www.mahasamund.gov.in

1.3 सभी अभ्यर्थी अपने आवेदन पत्र स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ 28/11/2025 शाम 5:30 बजे तक निम्न पते पर स्पीड पोस्ट/रजिस्टर्ड डाक से भेज सकते हैं:
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला महासमुन्द (छ.ग.)
अन्य किसी माध्यम से भेजा गया आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

1.4 दस्तावेज़ सत्यापन में किसी भी प्रकार की त्रुटि/भिन्नता पाई जाने पर आवेदन निरस्त किया जाएगा तथा आवश्यक होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

1.5 अभ्यर्थी आवेदन में सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्व-प्रमाणित प्रतियां अनिवार्य रूप से संलग्न करें।

1.6 अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना चाहिए। संबंधित जिले का मूल निवास प्रमाण पत्र अनिवार्य है।

1.7 अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण आवेदन मान्य नहीं होंगे तथा बिना सूचना के निरस्त किए जा सकते हैं।

1.8 शैक्षणिक योग्यता एवं कंप्यूटर संबंधित डिग्री/डिप्लोमा मान्यता प्राप्त संस्थान से होना अनिवार्य है।

1.9 सभी शैक्षणिक योग्यताओं की प्रत्येक वर्ष की अंकसूची की स्व-प्रमाणित प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।

1.10 CHO पद हेतु मेरिट सूची अंतिम वर्ष की अंकसूची के प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।

1.11 Integrated B.Sc./Post Basic B.Sc. Nursing वाले अभ्यर्थियों को Appendix-1 अनुसार प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से संलग्न करना होगा।

1.12 CHO पद हेतु नर्सिंग काउंसिल में जीवित पंजीयन आवश्यक है। चयन के बाद 45 दिन की अवधि प्रदान की जाएगी।

1.13 CHO पद हेतु वेतनमान + प्रतिमाह अधिकतम ₹15,000 प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

2. चयन प्रक्रिया

2.1 चयन प्रक्रिया हेतु निम्नानुसार अंक निर्धारित हैं:

क्रम पद नाम रिक्ति चयन हेतु अंक
1ANM (RBSK)1शैक्षणिक योग्यता 65 अंक + कौशल परीक्षा 20 अंक + अनुभव 10/15/20 अंक
2Nursing Officer2
3Community Health Officer29
4Staff Nurse (NBSU)2शैक्षणिक योग्यता + अनुभव
5Staff Nurse (SNCU)4
6ANM2
7Staff Nurse (UHWC)1
8MO Ayush (RBSK)2शैक्षणिक योग्यता 5 अंक + साक्षात्कार/कौशल परीक्षा 20 अंक + अनुभव 10/15 अंक
9Pharmacist (RBSK)2
10Physiotherapist3
11Laboratory Technician3
12Dental Surgeon1
13RMA3
14Clinical Psychologist5
15Radiographer2
16Block Manager – Data1
17Secretarial Assistant – NHM2शैक्षणिक योग्यता + कौशल परीक्षा + अनुभव
18Jr. Secretarial Assistant – PADA
19Class 4 (UHWC)मेरिट + अनुभव
20Staff Nurse (UHWC)1B.Sc. Nursing को प्राथमिकता

नोट: सभी चयन मेरिट, कौशल परीक्षा एवं अनुभव अंकों के आधार पर होंगे।

आरक्षण एवं भर्ती नियम–शर्तें

3. आरक्षण

3.1 संविदा नियुक्ति हेतु छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी आरक्षण नियम का पालन किया जायेगा। “छ.ग. लोक सेवा (अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य पिछड़े वर्गों के लिये आरक्षण) अधिनियम 1994” एवं उसके अधीन लागू नियम/निर्देश समय-समय पर लागू होंगे।

3.2 संविदा भर्ती हेतु आरक्षण एवं अन्य शर्तें “राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन छत्तीसगढ़” की मानव संसाधन नीति 2018 एवं संशोधित नियमों के अनुसार लागू होंगी।

3.3 SC/ST/OBC उम्मीदवारों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

3.4 दिव्यांग हेतु परिपत्र क्रमांक F/20-4/2014/आ.प्र./1-3 दिनांक 27.09.2014 के अनुसार न्यूनतम 40% दिव्यांगता वाले उम्मीदवार ही आरक्षण के पात्र होंगे।

3.5 नर्सिंग कैडर में दिव्यांग पद हेतु केवल OL (एक पैर दिव्यांग) पात्र होंगे।

3.6 लैब टेक्नीशियन के दिव्यांग पद हेतु केवल OL/HH (एक पैर दिव्यांग तथा श्रवण बाधित) पात्र होंगे।

4. आयु सीमा

4.1 न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम 70 वर्ष (चिकित्सकीय), 64 वर्ष (प्रबंधकीय) होगी। आयु का निर्धारण 01 जनवरी 2025 से किया जाएगा।

4.2 CHO हेतु 21–35 वर्ष, विभिन्न वर्गों हेतु शासन द्वारा प्रदत्त छूट लागू होगी, किंतु अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।

4.3 चयन में शैक्षणिक योग्यता के क्रम अनुसार प्राथमिकता दी जाएगी (आदेश दिनांक 28.07.2018)।

4.4 चयन हेतु अंकों का निर्धारण विज्ञापन में दिए गए मानदंड अनुसार किया जाएगा।

4.5 कौशल परीक्षा में न्यूनतम 30% अंक बाध्यकारी हैं।

4.6 कौशल परीक्षा जिला मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। यात्रा/भत्ता देय नहीं होगा।

4.7 परीक्षा संबंधी जानकारी जिले की वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर उपलब्ध कराई जाएगी।

4.8 मात्र आवेदन करने से चयन सुनिश्चित नहीं होगा।

4.9 किसी भी प्रकार का दबाव/प्रभाव पाए जाने पर आवेदन अमान्य होगा।

4.10 पद संख्या के अनुसार अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा—

1 से 10 पद 10 गुना अभ्यर्थी
11 से 50 पद 5 गुना अभ्यर्थी

4.11 समान अंक की स्थिति में जन्म-तिथि अनुसार वरिष्ठ उम्मीदवार को वरीयता दी जाएगी।

5. संविदा अवधि / वेतन

5.1 नियुक्ति 31 मार्च 2026 तक संविदा आधार पर होगी, विस्तार ROP की स्वीकृति पर निर्भर करेगा।

5.2 मुश्त संविदा वेतन देय होगा, अन्य कोई भत्ता नहीं।

5.3 नियोक्ता द्वारा एक माह का नोटिस/वेतन देकर सेवा समाप्त की जा सकेगी, कर्मचारी भी एक माह पूर्व नोटिस देकर त्यागपत्र दे सकता है।

5.4 सेवा वृद्धि हेतु वार्षिक मूल्यांकन अनिवार्य होगा।

6. अनुभव संबंधित नियम

6.1 केवल शासकीय/अर्द्धशासकीय/वित्त-पोषित संस्थाओं के अनुभव ही मान्य होंगे।

6.2 ANM/GNM/नर्सिंग प्रशिक्षित मितानिनों को प्रति वर्ष 04 अंक (अधिकतम 20 अंक) मिलेंगे।

6.3 अनुभव प्रमाण-पत्र एवं वर्तमान नियोक्ता का NOC अनिवार्य है।

6.4 ओवरराइटिंग/त्रुटिपूर्ण अनुभव प्रमाण पत्र मान्य नहीं होगा।

6.5 अनुभव समान/संबंधित कार्य प्रकृति का होना चाहिए।

6.6 कोविड-19 सेवा अनुभव हेतु 10 बोनस अंक प्रदान किए जाएँगे।

6.7 कोविड अनुभव हेतु नियुक्ति आदेश + प्रमाण-पत्र दोनों अनिवार्य।

6.8 12 माह से कम अनुभव पर अंक नहीं।

6.9 प्रशिक्षण/निःशुल्क सेवा अनुभव मान्य नहीं।

7. प्रतीक्षा सूची

7.1 प्रतीक्षा सूची 1 वर्ष या अगली भर्ती तक वैध होगी।

7.2 पद संख्या अनुसार प्रतीक्षा सूची—

  • 25 पद तक – 200%
  • 26–50 पद – 150%
  • 50 से अधिक – 100%

8. दस्तावेज सत्यापन

अभ्यर्थी को निम्न मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है—

  • 8वीं, 10वीं, 12वीं की अंकसूची
  • स्नातक/स्नातकोत्तर अंकसूची व डिग्री
  • काउंसिल पंजीयन प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र
  • NOC (यदि लागू हो)
  • CHO हेतु इंटीग्रेटेड CCH सर्टिफिकेट

9. अन्य नियम

9.1 ₹50 के गैर-न्यायिक स्टाम्प पर अनुबंध किया जाएगा।

9.2 करार पत्र निष्पादित करना अनिवार्य।

9.3 विज्ञापन तिथि तक सभी अर्हताएँ पूर्ण होना आवश्यक।

9.4 दावा-आपत्ति निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार की जाएगी।

9.5 अंतिम तिथि के बाद जारी दस्तावेज स्वीकार नहीं होंगे।

9.6 त्रुटि सुधार हेतु सूचना प्रकाशित की जाएगी।

9.7 पदस्थापना स्थल पर समय से उपस्थित न होने पर नियुक्ति स्वतः निरस्त।

9.8 विवाद की स्थिति में चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।

9.9 पदों की संख्या बढ़ाई/घटाई जा सकती है या विज्ञापन निरस्त हो सकता है।

9.11 अनुशासनहीनता/वित्तीय अनियमितता के कारण सेवा समाप्त अभ्यर्थी अपात्र होंगे।

10. आवेदन शुल्क

वर्ग ऐसे विज्ञापित पद जिनका संविदा वेतन प्रतिमाह ₹25000/- या कम ऐसे विज्ञापित पद जिनका संविदा वेतन प्रतिमाह ₹25000/- से अधिक रिमार्क
विकलांग / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / महिला ₹50 ₹100
अन्य पिछड़ा वर्ग ₹100 ₹150
अनारक्षित ₹150 ₹200

10.1

आवेदन शुल्क "DISTT. HEALTH SOCIETY - NON NRHM - FUND A/C MAHASAMUND" के नाम पर डिमांड ड्राफ्ट बनाना अनिवार्य होगा। अन्य किसी नाम से बने बैंक ड्राफ्ट मान्य नहीं होंगे और ऐसे अभ्यर्थी को चयन प्रक्रिया से अपात्र माना जाएगा।

10.2

बिना आवेदन शुल्क या निर्धारित राशि से कम शुल्क वाले आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा और संबंधित अभ्यर्थी को अपात्र माना जाएगा।

10.3

आवेदन शुल्क के रूप में बैंक पर्ची, बैंक स्लिप, या डिमांड ड्राफ्ट की फोटोकॉपी मान्य नहीं होगी। केवल मूल डिमांड ड्राफ्ट ही स्वीकार्य होगा।


11. भर्ती एवं सेवा अवधि संबंधित नियम

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जारी "मानव संसाधन नीति 2018" तथा समय-समय पर उच्च कार्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देश भर्ती एवं सेवा अवधि पर लागू होंगे।


चयन समिति

  • (सदस्य, चयन समिति) जिला कार्यक्रम प्रबंधक, महासमुन्द
  • (सदस्य, चयन समिति) जिला नोडल अधिकारी (मान. स्वा.), महासमुन्द
  • (सचिव, चयन समिति) मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, एनएचएम महासमुन्द
  • (सदस्य, चयन समिति) जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी, महासमुन्द
  • (अध्यक्ष, चयन समिति) मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत महासमुन्द

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!