राजीव युवा उत्थान योजना के तहत परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में प्रवेश हेतु आवेदन 20 मई तक

Naya Bharti
By -

 

 राजीव युवा उत्थान योजना के तहत परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में प्रवेश हेतु आवेदन 20 मई तक

जगदलपुर, 28 अप्रैल 2023



आदिम जाति एवं अनुसूचित जनजाति व पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के द्वारा संचालित राजीव युवा उत्थान योजना में परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केंद्र में प्रवेश के लिए 20 मई तक आवेदन किया जा सकता है। आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छत्तीसगढ़ के निवासी 12वीं, स्नातक उत्तीर्ण तथा जिनकी वार्षिक आय तीन लाख से कम हो ऐसे अभ्यार्थियों के लिए राजीव युवा उत्थान योजना 2019 के अन्तर्गत सत्र 2023-24 के लिए जगदलपुर स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में प्रवेश लेकर एस.एस.सी., रेल्व,े व्यापम, बैंकिंग के परीक्षाओं की तैयारी करने के इच्छुक अभ्यार्थियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र आमंत्रित किया है। चयनित अभ्यर्थियों को जगदलपुर स्थित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र में हॉस्टल, लाइब्रेरी, सामाचार पत्र-पत्रिकाएँ आदि निःशुल्क सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायेगी। प्रशिक्षण की अवधि 6 माह की होगी ।
कुल स्वीकृत 100 सीट में 50 अनुसूचित जनजाति, 30 अनुसूचित जाति और 20 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए जिसमें महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत सीट आरक्षित किया गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 20 मई, प्राक्चयन परीक्षा की संभावित तिथि 01 जून 2023, परीक्षा परिणाम घोषित करने की संभावित तिथि 05 जून, काउलिंग और दस्तावेज परीक्षण की संभावित तिथि 10 जून तथा प्रशिक्षण सत्र प्रारंभ करने की संभावित तिथि 16 जून 2023 किया गया है। आवेदन पत्र परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण केन्द्र जगदलपुर के नाम पर सभी जिले में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कलेक्ट्रेट कार्यालय या संस्था के मेल आईडी  ptcdharampurajdp@gmail.com में स्कैन कर अंतिम तिथि तक जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु विभाग की वेबसाइट  tribal.cg.gov.in से  राजीव  युवा उत्थान योजना 2019 विस्तृत विज्ञापन का अवलोकन कर एवं निर्धारित आवेदन पत्र का प्रारूप डाउनलोड कर सकते हैं।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!