रिसर्च असिस्टेंट, फील्ड इन्वेस्टिगेटर एवं टाइपिंग असिस्टेंट पद के लिए 6 मई तक आवेदन आमंत्रित

Naya Bharti
By -

 

रिसर्च असिस्टेंट, फील्ड इन्वेस्टिगेटर एवं टाइपिंग असिस्टेंट पद के लिए 6 मई तक आवेदन आमंत्रित



राजनांदगांव 02 मई 2023
 राज्य योजना आयोग छत्तीसगढ़ द्वारा कबीरधाम जिले के दूरस्थ अंचल में निवासरत बैगा जनजाति पर स्वीकृत शोध अध्ययन योजना में कार्य के लिए रिसर्च असिस्टेंट के एक, फील्ड इन्वेस्टिगेटर के दो एवं टाइपिंग असिस्टेंट के एक पद के लिए आवेदन आमंत्रित की गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 6 मई 2023 शाम 5 बजे तक डॉ. महेश श्रीवास्तव शोध निदेशक एवं प्राध्यापक अर्थशास्त्र विभाग शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव को पंजीकृत डाक अथवा स्वयं कार्यालय में उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हंै। उक्त पदों की भर्ती 5 माह के लिए रहेगी।  उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कार के माध्यम से होगा। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय राजनांदगांव एवं मोबाईल नंबर 9329508550 से प्राप्त की जा सकती है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!