📢 सरगुजा जिला न्यायालय भर्ती 2026 (Surguja District Court Recruitment 2026): सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य भर्ती
Latest Update 2026:
कार्यालय-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरगुजा (अम्बिकापुर) द्वारा सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3) एवं भृत्य (Peon) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन निर्धारित तिथि तक जमा कर सकते हैं।
कार्यालय-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरगुजा (अम्बिकापुर) द्वारा सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3) एवं भृत्य (Peon) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन निर्धारित तिथि तक जमा कर सकते हैं।
📅 महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| विवरण | तिथि |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ | 23 जुलाई 2026 (प्रातः 11:00 बजे) |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 13 अगस्त 2026 (सायं 05:00 बजे) |
📌 पदों का विवरण (Vacancy Details)
| पद का नाम | पद |
|---|---|
| सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3) | 02 |
| भृत्य (Peon) | 07 |
| कुल पद | 09 |
नोट: पदों की संख्या आवश्यकता अनुसार परिवर्तित की जा सकती है।
🎓 शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
1. सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3)
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) उत्तीर्ण।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से एक वर्षीय कम्प्यूटर डिप्लोमा (One Year Computer Diploma)।
- हिन्दी एवं अंग्रेजी टाइपिंग (Hindi & English Typing) का ज्ञान।
- छत्तीसगढ़ी अथवा स्थानीय भाषा का ज्ञान अपेक्षित।
2. भृत्य (Peon)
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 8वीं उत्तीर्ण।
- छत्तीसगढ़ी अथवा स्थानीय भाषा का ज्ञान।
💰 वेतनमान (Salary)
| पद | वेतन |
|---|---|
| सहायक ग्रेड-3 | लेवल-04 (₹19,500 – ₹62,000) |
| भृत्य | लेवल-01 (₹15,600 – ₹49,400) |
📄 आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
- निर्धारित आवेदन पत्र में आवेदन भरें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज संलग्न करें।
- निर्धारित अंतिम तिथि 13 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक आवेदन जमा करें।
महत्वपूर्ण सलाह:
आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। भर्ती प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आरक्षण एवं अन्य नियम विज्ञापन के अनुसार ही मान्य होंगे।
आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। भर्ती प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया, आयु सीमा, आरक्षण एवं अन्य नियम विज्ञापन के अनुसार ही मान्य होंगे।
❓FAQs (Surguja District Court Recruitment 2026)
Q. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?उत्तर: 13 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे।
Q. भृत्य पद के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?
उत्तर: 8वीं पास।
Q. सहायक ग्रेड-3 के लिए कम्प्यूटर डिप्लोमा आवश्यक है?
उत्तर: हाँ, एक वर्षीय मान्यता प्राप्त कम्प्यूटर डिप्लोमा आवश्यक है।
Q. क्या स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है?
उत्तर: हाँ, छत्तीसगढ़ी/स्थानीय भाषा का ज्ञान अपेक्षित है।
🎯 आयु सीमा (Age Limit)
| विवरण | आयु सीमा |
|---|---|
| न्यूनतम आयु | 18 वर्ष |
| अधिकतम आयु (अन्य राज्यों के अभ्यर्थी) | 30 वर्ष |
| अधिकतम आयु (छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी) | 40 वर्ष |
| अधिकतम आयु (सभी आयु छूट सहित) | 45 वर्ष |
| आयु की गणना | 01 जनवरी 2026 के आधार पर |
महत्वपूर्ण जानकारी:
- छत्तीसगढ़ के स्थानीय/मूल निवासी अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित है।
- राज्य शासन द्वारा अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC), महिला, दिव्यांग एवं अन्य पात्र वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
- सभी प्रकार की आयु छूट को मिलाकर अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश अनुसार स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट 01 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2028 तक लागू रहेगी।
- अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष रहेगी तथा उन्हें राज्य की आयु छूट का लाभ प्राप्त नहीं होगा।
- आयु प्रमाण के लिए हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी की अंकसूची या प्रमाणपत्र, जिसमें जन्मतिथि अंकित हो, मान्य होगा। आयु में छूट का दावा करने वाले अभ्यर्थियों को संबंधित प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
📋 अन्य महत्वपूर्ण शर्तें (Other Important Conditions)
- रोजगार पंजीयन (Employment Registration): आवेदक का रोजगार कार्यालय में जीवित (Valid) पंजीयन होना अनिवार्य है। कार्यरत शासकीय कर्मचारियों को इस शर्त से छूट प्राप्त होगी।
- परिवीक्षा अवधि (Probation): चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 03 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर की जाएगी।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification): शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास अथवा अन्य प्रमाण-पत्र गलत या फर्जी पाए जाने पर नियुक्ति निरस्त कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- जाति प्रमाण-पत्र: SC, ST एवं OBC अभ्यर्थियों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
- OBC (Non-Creamy Layer): अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आरक्षण का लाभ केवल गैर-क्रीमीलेयर होने पर मिलेगा। इसके लिए पिछले 03 वर्षों के भीतर जारी आय प्रमाण-पत्र आवश्यक होगा।
- महिला आरक्षण: महिलाओं के लिए आरक्षित पदों का लाभ केवल छत्तीसगढ़ की स्थानीय निवासी महिला अभ्यर्थियों को मिलेगा।
- वैध प्रमाण-पत्र: आवेदन की तिथि तक सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र वैध (Valid) होना अनिवार्य है।
- NOC: शासकीय सेवा, निगम, मंडल या उपक्रम में कार्यरत अभ्यर्थियों को आवेदन के साथ अनापत्ति प्रमाण-पत्र (NOC) संलग्न करना होगा।
- आपराधिक प्रकरण: किसी अपराध में दोषसिद्ध अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।
- वैवाहिक नियम: एक से अधिक जीवित पत्नी रखने वाले पुरुष अथवा ऐसे पुरुष से विवाह करने वाली महिला अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगी, जब तक शासन द्वारा विशेष छूट न दी जाए।
- बाल विवाह: विवाह हेतु निर्धारित न्यूनतम आयु से पहले विवाह करने वाला अभ्यर्थी नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा।
- चरित्र एवं उपयुक्तता: नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा जांच में अनुपयुक्त पाए जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।
- दिव्यांग अभ्यर्थी: दिव्यांगता का सत्यापन अधिकृत मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जाएगा।
- UDID प्रमाण-पत्र: दिव्यांग श्रेणी में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति के समय UDID (Unique Disability ID) प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
- TA/DA: लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा या उपयुक्तता परीक्षा में शामिल होने हेतु किसी प्रकार का TA/DA देय नहीं होगा।
- चयन प्रक्रिया में हस्तक्षेप: भर्ती प्रक्रिया को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करने का प्रयास करने वाले अभ्यर्थी की उम्मीदवारी किसी भी स्तर पर निरस्त कर दी जाएगी।
- धोखाधड़ी से सावधान: नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी प्रकार के प्रलोभन, दलाल या बिचौलियों के झांसे में न आएं। ऐसा करने वाले एवं ऐसे प्रलोभन स्वीकार करने वाले दोनों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- उच्च न्यायालय की चेतावनी: माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार न्यायालयों में भर्ती के नाम पर किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, सिफारिश या पैसे की मांग पूरी तरह अवैध है। अभ्यर्थी केवल आधिकारिक विज्ञापन एवं सूचना पर ही विश्वास करें।
⚠️ महत्वपूर्ण सलाह:
Surguja District Court Recruitment 2026 एवं CG Jobs 2026 के लिए आवेदन करते समय केवल आधिकारिक सूचना का पालन करें। किसी भी व्यक्ति द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे गए पैसे, सिफारिश या झूठे वादों पर विश्वास न करें। जिला न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा ऐसी गतिविधियों को दंडनीय अपराध माना गया है।
Surguja District Court Recruitment 2026 एवं CG Jobs 2026 के लिए आवेदन करते समय केवल आधिकारिक सूचना का पालन करें। किसी भी व्यक्ति द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर मांगे गए पैसे, सिफारिश या झूठे वादों पर विश्वास न करें। जिला न्यायालय एवं उच्च न्यायालय द्वारा ऐसी गतिविधियों को दंडनीय अपराध माना गया है।
📝 आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
-
आवेदन पत्र जमा करने का तरीका:
आवेदन केवल विज्ञापन के साथ दिए गए निर्धारित प्रारूप (Application Form) में ही स्वीकार किए जाएंगे। पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र 13 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे तक बंद लिफाफे में जमा करना होगा। लिफाफे पर स्पष्ट रूप से "सहायक ग्रेड-3/भृत्य के पद पर नियुक्ति हेतु आवेदन पत्र" अवश्य लिखें। आवेदन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरगुजा (अम्बिकापुर) कार्यालय में रखे Drop Box में ही जमा करना होगा। -
ऑनलाइन या डाक से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे:
Registered Post, Speed Post, Courier, E-mail एवं Fax के माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अंतिम तिथि एवं समय के बाद प्राप्त आवेदन भी अस्वीकार कर दिए जाएंगे। -
आवश्यक दस्तावेज:
आवेदन पत्र के साथ निम्न दस्तावेजों की स्वप्रमाणित (Self-Attested) छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है:- जन्मतिथि प्रमाण-पत्र
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- स्थायी निवास प्रमाण-पत्र
- रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो)
- दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र
-
आधिकारिक वेबसाइट:
विस्तृत विज्ञापन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय सरगुजा की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है:
🌐 surguja.dcourts.gov.in -
एक से अधिक पद हेतु आवेदन:
यदि कोई अभ्यर्थी सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य दोनों पदों के लिए आवेदन करना चाहता है, तो प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग आवेदन पत्र एवं अलग-अलग लिफाफा प्रस्तुत करना होगा। एक आवेदन पत्र में दो पदों के लिए आवेदन मान्य नहीं होगा। -
पासपोर्ट साइज फोटो:
आवेदन पत्र पर नवीनतम रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो स्वयं अभिप्रमाणित (Self-Attested) कर चस्पा करना अनिवार्य है। -
नीले पेन का उपयोग करें:
आवेदन पत्र की सभी प्रविष्टियां केवल नीले बॉल पेन (Blue Ball Pen) या डॉट पेन से ही भरें। अन्य रंग के पेन का उपयोग करने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है। -
निर्धारित प्रारूप अनिवार्य:
केवल विज्ञापन में दिए गए निर्धारित प्रारूप (Prescribed Format) में भरे गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। अन्य प्रारूप के आवेदन अस्वीकार कर दिए जाएंगे। -
अपूर्ण आवेदन अस्वीकार:
त्रुटिपूर्ण, अधूरे, ओवरराइटिंग वाले, अस्पष्ट अथवा बिना हस्ताक्षर के आवेदन पत्र सीधे निरस्त कर दिए जाएंगे। इसके संबंध में अलग से सूचना नहीं दी जाएगी। -
पात्रता की जिम्मेदारी:
आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी स्वयं सुनिश्चित करें कि वे Surguja District Court Recruitment 2026 की सभी पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।
📌 महत्वपूर्ण याद रखें
- 🗓️ आवेदन की अंतिम तिथि: 13 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे)
- 📍 आवेदन केवल ड्रॉप बॉक्स में जमा होंगे।
- 📮 डाक, स्पीड पोस्ट, ई-मेल, फैक्स एवं कोरियर से आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
- 📄 सभी दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करना अनिवार्य है।
- ✍️ आवेदन पर हस्ताक्षर एवं पासपोर्ट फोटो लगाना न भूलें।
📝 चयन प्रक्रिया (Selection Process)
Surguja District Court Recruitment 2026 के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3) एवं भृत्य (Peon) पदों के लिए चयन दो चरणों में किया जाएगा। परीक्षा की तिथि, समय एवं प्रवेश पत्र केवल जिला न्यायालय सरगुजा की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
💻 सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3) चयन प्रक्रिया
🔹 चरण-1 : लिखित परीक्षा (Written Examination)
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| प्रश्नों की संख्या | 50 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) |
| कुल अंक | 100 अंक |
| विषय | हिन्दी, अंग्रेजी, कम्प्यूटर ज्ञान, सामान्य ज्ञान एवं छत्तीसगढ़ी/स्थानीय भाषा |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं |
| अगले चरण हेतु चयन | प्रत्येक वर्ग में 1:15 के अनुपात में |
⌨️ चरण-2 : कौशल परीक्षा (Skill Test)
- कौशल परीक्षा से पहले या बाद में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
- हिन्दी टाइपिंग – 250 शब्द, 10 मिनट, 50 अंक
- अंग्रेजी टाइपिंग – 300 शब्द, 10 मिनट, 50 अंक
- प्रत्येक टाइपिंग त्रुटि पर 1/5 अंक काटा जाएगा।
- हेडिंग, बोल्ड, पैराग्राफ एवं सेटिंग की त्रुटियां भी अंक कटौती में शामिल होंगी।
- कौशल परीक्षा Ubuntu Linux ऑपरेटिंग सिस्टम पर आयोजित होगी।
- कौशल परीक्षा के अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची एवं प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी।
🧹 भृत्य (Peon) चयन प्रक्रिया
🔹 चरण-1 : लिखित परीक्षा
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| प्रश्नों की संख्या | 50 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) |
| कुल अंक | 100 अंक |
| विषय | हिन्दी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान एवं छत्तीसगढ़ी/स्थानीय भाषा |
| नेगेटिव मार्किंग | नहीं |
| अगले चरण हेतु चयन | प्रत्येक वर्ग में 1:5 के अनुपात में |
🔹 चरण-2 : उपयुक्तता परीक्षा (Suitability Test)
- उपयुक्तता परीक्षा से पहले या बाद में दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।
- उपयुक्तता परीक्षा 50 अंकों की होगी।
- प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची एवं प्रतीक्षा सूची तैयार की जाएगी।
🏆 मेरिट सूची (Merit List)
- दोनों पदों के लिए वर्गवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
- प्रतीक्षा सूची (Waiting List) परिणाम घोषित होने की तिथि से 1 वर्ष तक प्रभावी रहेगी।
- समान अंक होने पर अधिक आयु (पुरानी जन्मतिथि) वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता मिलेगी।
- यदि जन्मतिथि भी समान हो तो अंग्रेजी वर्णमाला (Alphabetical Order) के अनुसार नाम के आधार पर चयन किया जाएगा।
📢 परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सूचना
- लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा एवं उपयुक्तता परीक्षा की तिथि, समय एवं स्थान केवल आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।
- प्रवेश पत्र (Admit Card), बुलावा पत्र या सूचना डाक से नहीं भेजी जाएगी।
- अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना चाहिए।
⚠️ महत्वपूर्ण निर्देश
- चयनित अभ्यर्थी को नियुक्ति आदेश में निर्धारित समय के भीतर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। अन्यथा चयन निरस्त कर प्रतीक्षा सूची से अभ्यर्थी को अवसर दिया जाएगा।
- नियुक्ति से पहले जिला चिकित्सालय के मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य फिटनेस प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- अभ्यर्थी की पात्रता या अपात्रता का अंतिम निर्णय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सरगुजा (अम्बिकापुर) का होगा।
- SC, ST एवं OBC अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण-पत्र का सत्यापन राज्य शासन की उच्च स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा। गलत पाए जाने पर सेवा समाप्त की जा सकती है।
- कार्यभार ग्रहण करने के बाद पुलिस सत्यापन कराया जाएगा। आपराधिक गतिविधि पाए जाने पर नियुक्ति समाप्त की जा सकती है।
- भर्ती प्रक्रिया माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लंबित SLP (C) No. 19668/2022 के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगी।
- भर्ती विज्ञापन को बिना कारण बताए किसी भी समय संशोधित या निरस्त किया जा सकता है।
📌 SEO अपडेट 2026: यदि आप Surguja District Court Recruitment 2026, Assistant Grade 3 Recruitment 2026, Peon Vacancy 2026, CG Court Jobs 2026 या Chhattisgarh Government Jobs 2026 की तैयारी कर रहे हैं, तो आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट देखते रहें।
📥 आवेदन फॉर्म डाउनलोड (Application Form PDF)
Surguja District Court Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक आवेदन पत्र (Application Form) नीचे दिए गए लिंक से डाउनलोड करें।
📄 आवेदन फॉर्म PDF डाउनलोड करेंयदि डाउनलोड बटन कार्य नहीं करे, तो नीचे दिए गए लिंक को अपने ब्राउज़र में खोलें।
https://cdn.s3waas.gov.in/s38c7bbbba95c1025975e548cee86dfadc/uploads/2026/07/17847214983209.pdf