PM SHRI विद्यालय बेमेतरा भर्ती 2026: योग/खेल शिक्षक एवं प्रशिक्षक के 03 पदों पर आवेदन शुरू, ₹10,000 मानदेय

Mr. Tejlal Dewangan
By -

📢 PM SHRI विद्यालय बेमेतरा भर्ती 2026: योग/खेल शिक्षक एवं प्रशिक्षक के पदों पर भर्ती

समग्र शिक्षा (Samagra Shiksha) जिला परियोजना कार्यालय, बेमेतरा (छत्तीसगढ़) द्वारा PM SHRI विद्यालयों में योग शिक्षक (Yoga Teacher) एवं खेल शिक्षक/प्रशिक्षक (Sports Teacher/Instructor) के 03 अंशकालिक (Part Time) पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नियुक्ति 31 मार्च 2027 तक 10 माह की अवधि के लिए होगी।

✨ मुख्य जानकारी

✅ विभाग - समग्र शिक्षा, जिला बेमेतरा
✅ योजना - PM SHRI Scheme
✅ पद - योग शिक्षक / खेल शिक्षक / प्रशिक्षक
✅ कुल पद - 03
✅ नियुक्ति - अंशकालिक (Part Time)
✅ अवधि - 31 मार्च 2027 तक
✅ मानदेय - ₹10,000 प्रतिमाह

📅 महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रम तिथि
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026
पात्र/अपात्र सूची 19 अगस्त 2026
दावा-आपत्ति 20 से 29 अगस्त 2026
चयन सूची 21 अगस्त 2026 (विज्ञापन अनुसार)

🎓 शैक्षणिक योग्यता

  • स्नातक (Graduation)
  • शारीरिक शिक्षा (Physical Education) अथवा योग शिक्षा (Yoga Education) में संबंधित डिग्री
  • अनुभवी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता

📊 चयन प्रक्रिया

  • शैक्षणिक योग्यता - 80%
  • कार्य अनुभव - 20 अंक
  • 1 वर्ष - 5 अंक
  • 2 वर्ष - 10 अंक
  • 3-4 वर्ष - 15 अंक
  • 5 वर्ष - 20 अंक
  • समान अंक होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता।

📌 आवश्यक शर्तें

  • छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना आवश्यक।
  • रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन आवश्यक।
  • प्रत्येक विद्यालय हेतु अलग आवेदन करना होगा।
  • केवल स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक से आवेदन स्वीकार होंगे।
  • व्यक्तिगत रूप से आवेदन स्वीकार नहीं होगा।
  • 10 रुपये डाक टिकट सहित स्वयं का पता लिखा लिफाफा संलग्न करना होगा।
  • नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी एवं अनुबंध आधारित होगी।

📄 आवेदन के साथ संलग्न दस्तावेज

  • 10वीं प्रमाणपत्र (जन्मतिथि हेतु)
  • 12वीं अंकसूची
  • स्नातक अंकसूची एवं डिग्री
  • योग/शारीरिक शिक्षा प्रमाणपत्र
  • निवास प्रमाणपत्र
  • रोजगार पंजीयन
  • अनुभव प्रमाणपत्र (यदि हो)
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

❓ FAQs

Q. कुल कितने पद हैं?

03 अंशकालिक योग/खेल शिक्षक एवं प्रशिक्षक पद।

Q. मानदेय कितना मिलेगा?

₹10,000 प्रतिमाह।

Q. आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

10 अगस्त 2026।

Q. आवेदन कैसे करना होगा?

स्पीड पोस्ट या पंजीकृत डाक के माध्यम से जिला शिक्षा अधिकारी, बेमेतरा कार्यालय में भेजना होगा।

Q. नियुक्ति कितने समय के लिए होगी?

31 मार्च 2027 तक (लगभग 10 माह)।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!