CGPSC और व्यापम परीक्षा शुल्क वापसी 2025: एक साल बाद भी नहीं मिला रिफंड
छत्तीसगढ़ के प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने अप्रैल 2025 में घोषणा की थी कि सीजीपीएससी और व्यापम परीक्षाओं (CGPSC Fee Refund 2025, Vyapam Exam Fee Refund) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा।
लेकिन हैरानी की बात यह है कि एक साल बीत जाने के बाद भी कई अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क वापसी (Exam Fee Return) नहीं मिल पाया है।
सरकार ने क्या घोषणा की थी? (CGPSC Fee Refund Announcement)
राज्य सरकार ने घोषणा की थी कि छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में जमा की गई फीस वापस (Fee Refund) की जाएगी।
इस घोषणा के बाद CGPSC और CG Vyapam ने 30 से अधिक परीक्षाएं आयोजित की, जिनमें से कई के परिणाम भी घोषित हो चुके हैं।
किन परीक्षाओं की फीस वापसी होगी
- अमीन भर्ती परीक्षा (Amin Recruitment Exam)
- राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा (State Service Prelims Exam)
- उप अभियंता एनआरडीसी (Sub Engineer Exam)
- शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET Exam)
- केमिस्ट भर्ती परीक्षा (Chemist Recruitment Exam)
फीस रिफंड कैसे मिलेगा (How to Get Exam Fee Refund)
सीजीपीएससी के अनुसार अब ऑनलाइन प्रक्रिया (Online Refund Process) शुरू की जाएगी।
- ऑनलाइन फॉर्म में रिफंड के लिए मोबाइल नंबर / बैंक जानकारी देनी होगी
- CGPSC की वेबसाइट पर एक विशेष लिंक जारी होगा
- उसी लिंक से अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे
लाखों अभ्यर्थियों को है इंतजार
सरकार की घोषणा के बाद सिविल जज, असिस्टेंट प्रोफेसर, सुपरिटेंडेंट, कोर्ट मैनेजर, साइकोलॉजिस्ट काउंसलर, माइनिंग इंस्पेक्टर जैसे पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जा चुकी हैं।
इसी तरह CG Vyapam Exams के तहत भी कई भर्ती परीक्षाएं हुई हैं जैसे:
- अपेक्स बैंक भर्ती
- केमिस्ट
- अमीन
- अनुरेखक
- हैंडपंप तकनीशियन
- ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक
- वार्ड बॉय / आया
- प्रयोगशाला तकनीशियन
- आबकारी आरक्षक
CGPSC सचिव का बयान
सीजीपीएससी के सचिव के अनुसार अब वेबसाइट पर एक लिंक जारी किया जाएगा, जिसके माध्यम से अभ्यर्थी अपनी फीस वापसी की प्रक्रिया (Apply for Fee Refund Online) पूरी कर सकेंगे।
CGPSC Fee Refund 2025, CG Vyapam Fee Refund, Exam Fee Refund Chhattisgarh, CGPSC Refund Link, Vyapam Exam Fee Return, CG Government Exam Fee Refund