कार्यालय परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ | CG Transport Constable Recruitment 2026

Mr. Tejlal Dewangan
By -

 

🚓 CG Transport Constable Recruitment 2026
कार्यालय परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ | Chhattisgarh Vyapam
विज्ञापन क्रमांक : ./2026
Department : Transport Department, Government of Chhattisgarh
📢 भर्ती का संक्षिप्त विवरण (Overview)

परिवहन विभाग में परिवहन आरक्षक (Transport Constable) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam), नवा रायपुर द्वारा Online Application आमंत्रित किए गए हैं।

Online applications are invited from eligible Male / Female candidates who are domicile of Chhattisgarh for the post of Transport Constable.

🧾 पद का विवरण (Post Details)
पद का नाम श्रेणी वेतनमान लेवल
परिवहन आरक्षक अराजपत्रित, तृतीय श्रेणी ₹19500 – ₹62000 Level – 4
📊 कुल रिक्त पद (Total Vacancies)
कुल पद : 50
महिला आरक्षण : 30%
Ex-Servicemen Reservation : 10%
📌 श्रेणीवार पद (Category Wise Vacancy)
पदनाम UR SC ST OBC Total
Transport Constable 21 6 16 7 50
Note : परिवहन आरक्षक का पद दिव्यांगजनों के लिए चिन्हांकित नहीं है।
📜 महत्वपूर्ण निर्देश (Important Instructions)
  • पदों की संख्या में परिवर्तन संभव है।
  • चयन प्रक्रिया माननीय उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली के आदेश के अधीन होगी।
  • आवेदक का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • निवास प्रमाण-पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।
  • अभ्यर्थी आवेदन से पूर्व पात्रता की स्वयं जांच करें।

Candidates must carefully read the eligibility criteria before applying online. If found ineligible at any stage, candidature will be cancelled.

Transport Constable Recruitment 2026 | परिवहन आरक्षक भर्ती 2026
कार्यालय परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा Online Application Form आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
🎓 2. Educational Qualification / शैक्षणिक योग्यता
  • माध्यमिक शिक्षा मण्डल छत्तीसगढ़ या मान्यता प्राप्त संस्था से 12th Pass (10+2 System) अनिवार्य।
  • अभ्यर्थी को सभी आवश्यक प्रमाण पत्र Last Date से पहले प्राप्त होना अनिवार्य है।
📌 Candidate must ensure eligibility before applying online.
🏃 3. Physical Standards / शारीरिक मापदण्ड
Category Height Chest (Male)
General Male 165 cm 81.5 – 86.5 cm
Gorkha/Garhwali/Maratha 162.5 cm 81.5 – 86.5 cm
Female 152 cm --
  • अच्छी द्वि-नेत्रीय दृष्टि (Good Vision) अनिवार्य।
  • Vision: एक आंख 6/9 एवं दूसरी 6/12 से कम नहीं।
  • Color Recognition Ability आवश्यक।
⚠ निर्धारित शारीरिक मापदण्ड में कमी पाए जाने पर अभ्यर्थी अपात्र (Ineligible) होगा।
📅 4. Probation Period / परिवीक्षा अवधि
  • चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति 03 वर्ष की परिवीक्षा पर होगी।
  • Departmental Exam एवं Training उत्तीर्ण करना अनिवार्य।
  • संतोषजनक कार्य होने पर Regular Appointment दी जाएगी।
🎂 5. Age Limit / आयु सीमा (As on 01.01.2026)
  • Minimum Age: 18 Years
  • Maximum Age: 35 Years
  • छत्तीसगढ़ निवासी को 5 वर्ष की छूट
  • SC/ST/OBC/Ex-Servicemen/Women को नियमानुसार छूट
  • सभी छूट के बाद अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष
🔹 SC/ST को 5 वर्ष की छूट 🔹 महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम 10 वर्ष की छूट 🔹 CG Govt Employees को नियमानुसार आयु में छूट
📢 Age Calculation Date: 01 January 2026
🎯 Special Age Relaxation Rules / विशेष आयु सीमा छूट नियम
निम्नलिखित श्रेणियों के अभ्यर्थियों को शासन नियमों के अनुसार आयु सीमा में विशेष छूट प्रदान की जाएगी:
  • CG Government Employees (कार्यभारित, परियोजना समिति, नियमित/अस्थायी कर्मचारी) को नियमानुसार आयु छूट।
  • Retrenched Government Servant (छंटनी किये गये कर्मचारी) – पूर्व की स्थायी सेवा अवधि (अधिकतम 7 वर्ष) आयु से कम की जा सकेगी, परंतु अंतिम आयु उच्चतर सीमा से 3 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
  • Ex-Servicemen (भूतपूर्व सैनिक) – रक्षा सेवा की कुल अवधि आयु से कम की जाएगी, लेकिन अंतिम आयु उच्चतर सीमा से 3 वर्ष से अधिक नहीं।
  • Widow / Divorced / Abandoned Women को 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट।
  • Green Card Holder (Family Welfare Program) को 5 वर्ष की छूट।
  • Inter-Caste Marriage Awarded Couple (SC/ST/OBC Welfare Dept.) को 5 वर्ष की छूट।
  • Rajiv Pandey Award / Gundadhur Samman / Maharaja Praveer Chandra Bhanjdeo Samman / National Youth Award धारकों को 5 वर्ष की छूट।
  • CG State / Corporation / Board Employees के लिए उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 38 वर्ष तक।
  • Home Guard / Nagar Sainik / Non-Commissioned Officers को नियमानुसार छूट।
📌 Definition – Retrenched Govt. Servant: ऐसा कर्मचारी जिसने कम से कम 6 माह निरंतर सेवा की हो और स्थापना में कमी के कारण सेवामुक्त किया गया हो।
📌 Definition – Ex-Servicemen: भारत सरकार के अधीन कम से कम 6 माह सेवा करने वाले सैनिक/अधिकारी, जिन्हें नियम अनुसार सेवामुक्त किया गया हो।
⚠ सभी प्रकार की आयु छूट जोड़ने के बाद अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
👉 Age relaxation applicable only as per official government rules & verification documents required.
📌 Additional Age Relaxation / अतिरिक्त आयु छूट
  • नगर सैनिक / Non-Commissioned Officers को सेवा अवधि के आधार पर अधिकतम 8 वर्ष तक आयु छूट।
  • किसी भी दशा में उनकी आयु 38 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
  • Police Department के सामान्य अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तक।
⚠ सभी छूटों को मिलाकर अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
📝 महत्वपूर्ण टीप / Important Notes
  1. छत्तीसगढ़ के मूल/स्थानीय निवासियों को 01.01.2024 से 31.12.2028 तक अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट।
  2. आरक्षण एवं आयु छूट का लाभ केवल CG Local Residents को मिलेगा।
  3. Online Apply करने से पहले अभ्यर्थी अपनी Educational Qualification एवं Age Eligibility स्वयं जांच लें। परीक्षा में शामिल होना पात्रता की पुष्टि नहीं है।
  4. Age Proof हेतु केवल High School / Higher Secondary / Matric Certificate मान्य होगा।
  5. आवश्यक शैक्षणिक अर्हता की सभी Semester/Year Marksheet अंतिम तिथि तक उपलब्ध होना अनिवार्य है।
  6. Educational Certificate की Self Attested या Gazetted Officer द्वारा प्रमाणित प्रति आवश्यक।
  7. Document Verification के समय Original Certificate एवं Online Application Hard Copy अनिवार्य। अनुपस्थित रहने पर चयन निरस्त।
  8. गलत जानकारी या फर्जी दस्तावेज पाए जाने पर किसी भी चरण में चयन/नियुक्ति निरस्त की जा सकती है।
🏷️ 6. Caste Certificate Rules / जाति प्रमाण पत्र
यदि अभ्यर्थी SC / ST / OBC (Non Creamy Layer) श्रेणी में आता है और आरक्षण/आयु छूट का लाभ लेना चाहता है, तो निम्न नियम लागू होंगे:
  • सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी छत्तीसगढ़ राज्य का स्थाई जाति प्रमाण पत्र अनिवार्य।
  • SC/ST विवाहित महिला अभ्यर्थी को पिता के नाम से जारी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
  • OBC अभ्यर्थियों को Non Creamy Layer Certificate प्रस्तुत करना अनिवार्य।
  • Non Creamy Layer का निर्धारण वार्षिक आय के आधार पर किया जाएगा।
📌 Reservation benefits only applicable for Chhattisgarh Local Candidates.
🚨 Important: सभी प्रमाण पत्र सत्यापन के समय मूल प्रति के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य है।
📄 7. No Objection Certificate (NOC) / नियोक्ता का अनापत्ति प्रमाण-पत्र
यदि अभ्यर्थी किसी शासकीय विभाग / निगम / मंडल / उपक्रम / बैंक / निजी संस्था / विश्वविद्यालय में कार्यरत है, तो निम्न नियम लागू होंगे:
  1. Online आवेदन करने से पूर्व या तुरंत बाद नियुक्ति प्राधिकारी से No Objection Certificate (NOC) प्राप्त करना आवश्यक है।
  2. यदि चयन हेतु बुलाया जाता है, तो चयन से पूर्व NOC आवेदन की प्रति एवं कार्यालय द्वारा प्राप्ति की अभिस्वीकृति प्रस्तुत करनी होगी।
  3. NOC प्रस्तुत न करने पर चयन होने के बाद भी नियुक्ति निरस्त की जा सकती है, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की होगी।
⚠ बिना NOC दस्तावेज सत्यापन के समय उपस्थित न होने पर नियुक्ति रद्द की जा सकती है।
❌ 8. Disqualification Rules / अनर्हता नियम
छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (सामान्य शर्तें) नियम 1961 के अनुसार निम्न अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे:
  • एक से अधिक जीवित पत्नी रखने वाला पुरुष अभ्यर्थी या ऐसी महिला जिसने ऐसे पुरुष से विवाह किया हो जिसकी पहले से पत्नी जीवित हो।
  • स्वास्थ्य परीक्षण में मानसिक या शारीरिक रूप से अयोग्य पाए जाने पर।
  • जांच के बाद नियुक्ति प्राधिकारी द्वारा अनुपयुक्त पाए जाने पर।
  • महिलाओं के विरुद्ध अपराध में दोषसिद्ध अभ्यर्थी।
  • न्यूनतम विवाह आयु से पूर्व विवाह करने वाले अभ्यर्थी।
  • दो से अधिक जीवित संतान (यदि एक का जन्म 26 जनवरी 2001 या उसके बाद हुआ हो)।
📌 Criminal Case Pending होने की स्थिति में नियुक्ति अंतिम निर्णय तक लंबित रखी जा सकती है।
🚨 False Information या नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर किसी भी चरण में चयन निरस्त किया जा सकता है।
📝 9. Exam Pattern & Selection Process / परीक्षा योजना
  • Selection दो चरणों में होगा:
  • Stage 1: Objective Type Written Examination (वस्तुनिष्ठ परीक्षा)
  • Stage 2: Physical Efficiency Test (शारीरिक दक्षता परीक्षा)
👉 Written Exam में सफल अभ्यर्थियों को ही Physical Test के लिए बुलाया जाएगा।
📢 Final Selection Written Exam + Physical Test के प्रदर्शन के आधार पर होगा।
📝 Written Exam Details / वस्तुनिष्ठ परीक्षा विवरण
Exam Type Marks Duration Negative Marking
Objective (General Knowledge) 100 Marks 2 Hours 1/4 Mark Deduction
  • वस्तुनिष्ठ परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर 5 गुना अभ्यर्थी को Physical Test हेतु बुलाया जाएगा।
  • Final Merit = Written Exam Marks + Bonus Marks (Physical Test Qualifying).
  • Detailed Syllabus अलग से जारी किया जाएगा।
⚠ Negative Marking: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक काटे जाएंगे।
🏆 10. Selection Method / चयन पद्धति
  1. CG Vyapam द्वारा Written Competitive Exam आयोजित की जाएगी।
  2. Written Exam Marks के आधार पर Merit List तैयार होगी।
  3. 5 गुना अभ्यर्थियों को Physical Efficiency Test (PET) हेतु बुलाया जाएगा।
  4. Physical Test की सूचना Speed Post एवं Official Website पर प्रकाशित की जाएगी।
  5. Document Verification के समय सभी Original Certificates प्रस्तुत करना अनिवार्य।
  6. Final Eligibility का निर्णय आयुक्त, परिवहन विभाग, CG द्वारा किया जाएगा।
  7. नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी होगी।
  8. Selected Candidate को 3 वर्ष की Probation पर रखा जाएगा।
  9. Online Form, Syllabus एवं Detailed Instructions Vyapam Website पर उपलब्ध।
  10. Same Marks की स्थिति में DOB (जन्मतिथि) के आधार पर वरीयता।
  11. Marks एवं Age समान होने पर English Alphabet Order से वरीयता।
  12. Final Merit = Written Marks + Bonus + PET Qualification.
  13. Recruitment Process से संबंधित अंतिम निर्णय नियुक्तिकर्ता अधिकारी का होगा।
  14. Police Verification एवं Medical Fitness Certificate अनिवार्य।
  15. Posting छत्तीसगढ़ राज्य के किसी भी जिले में दी जा सकती है।
📌 Important Website: Click Here for Official Website
🚨 Appointment Subject to Police Verification & Medical Board Fitness Certificate.
👉 Detailed Guidelines regarding Scheduled Area Posting as per CG Govt Circular dated 03.06.2015 will be applicable.
📍 Additional Important Provisions / अन्य महत्वपूर्ण प्रावधान
  • प्रथम नियुक्ति पर अधिकारियों/कर्मचारियों को अनुसूचित क्षेत्र के दुर्गम जिला/विकासखंड में कम से कम 03 वर्ष सेवा अनिवार्य होगी।
  • Final Merit List 01 वर्ष तक मान्य रहेगी।
  • भर्ती प्रक्रिया में CG Government द्वारा समय-समय पर जारी निर्देश लागू होंगे।
  • Written Exam के लिए अभ्यर्थी को स्वयं के व्यय पर परीक्षा केंद्र तक जाना होगा। कोई TA/DA देय नहीं होगा।
🎖 11. Bonus Marks Details / बोनस अंक विवरण
Criteria Marks
Hindi Typing Pass (Recognized Board) 05 Marks
English Typing Pass 05 Marks
1 Year Computer Diploma / Certificate 10 Marks
National/State/University Level Sports Participation 05 Marks
NCC Certificate Holder 05 Marks
CG Home Guard Service (1 Mark per Year, Max 5) Max 05 Marks
📌 Higher Qualification या निर्धारित अवधि से अधिक योग्यता होने पर भी Bonus Marks दिए जाएंगे (नियमानुसार)।
📜 12. Other Appointment Conditions / नियुक्ति हेतु अन्य शर्तें
  1. SC/ST/OBC अभ्यर्थियों को नियुक्ति के समय स्थायी जाति प्रमाण पत्र का सत्यापन प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
  2. महिला आरक्षित पद रिक्त रहने की स्थिति में उसी वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी से भरे जा सकते हैं (Carry Forward नहीं होगा)।
  3. किसी भी प्रकार की अनुशंसा/दबाव पाए जाने पर आवेदन निरस्त किया जाएगा।
  4. सेवा प्रारंभ से पूर्व अभ्यर्थी को अपनी समस्त अचल संपत्ति की घोषणा करनी होगी।
  5. भारत के संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ अनिवार्य होगी।
  6. सेवा नियम एवं शर्तों की जानकारी स्वीकार करना अनिवार्य होगा।
🚨 Recruitment पूरी तरह Government Rules के अधीन होगी। किसी भी प्रकार की गलत जानकारी या नियम उल्लंघन पर नियुक्ति निरस्त की जा सकती है।
📢 Final Selection Written Exam + PET + Bonus Marks के आधार पर होगा।
इसी प्रकार के अपडेट पाने के लिए प्रतिदिन हमारे ब्लॉग को विज़िट करें
📢 Chhattisgarh Vacancy
Loading...
🌐 All State Jobs
Loading...
🎓 Admission Update
Loading...
🪪 Admit Card Update
Loading...
📝 Examination Update
Loading...
📊 Result Update
Loading...

कार्यालय छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर

व्यापम भवन, नार्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, अटल नगर, रायपुर (छ.ग.) - 492002
Phone No.: 0771-2972780
Website: vyapamcg.cgstate.gov.in

क्रमांक / व्यापम / परीक्षा एफ-20/2026/441
रायपुर, दिनांक 30/01/2026

📄 व्यापम परीक्षा निर्देश (TDC26)
कार्यालय परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत परिवहन आरक्षक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा 2026
क्रमांक विवरण तिथि
1 ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ 30.01.2026 (शुक्रवार)
2 ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि 24.02.2026 (सायं 5:00 बजे तक)
3 त्रुटि सुधार अवधि 25.02.2026 से 27.02.2026 (सायं 5:00 बजे तक)
4 परीक्षा की संभावित तिथि 19.04.2026 (रविवार)
5 परीक्षा समय पूर्वान्ह 11:00 से 1:15 बजे तक
6 प्रवेश पत्र जारी होने की संभावित तिथि 13.04.2026 (सोमवार)
7 परीक्षा केन्द्र 16 जिला मुख्यालयों में
📌 महत्वपूर्ण टीप
  1. व्यापम पोर्टल पर प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन (पंजीकरण) की सुविधा उपलब्ध है। एक बार पंजीकरण के बाद परीक्षा विशेष हेतु बार-बार व्यक्तिगत जानकारी भरने की आवश्यकता नहीं होगी।
  2. ऑनलाइन आवेदन के साथ जाति, जन्मतिथि, स्थानीय निवासी, शैक्षणिक योग्यता, दिव्यांगता, भूतपूर्व सैनिक आदि प्रमाण-पत्र नहीं लिए जाएंगे। सभी प्रमाण-पत्रों का परीक्षण नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी द्वारा किया जाएगा।
  3. आवेदन में त्रुटि होने पर अंतिम तिथि के बाद 03 दिवस का समय सुधार हेतु दिया जाएगा। त्रुटि सुधार स्वयं करना होगा।
  4. परीक्षा परिणाम आवेदन में भरी गई जानकारी के आधार पर जारी किया जाएगा। व्यापम स्तर पर कोई सुधार नहीं किया जाएगा।
  5. परीक्षा शुल्क भुगतान के बाद आवेदन को अंतिम रूप से "SUBMIT" करना अनिवार्य है।
  6. छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनका परीक्षा शुल्क परीक्षा परिणाम के बाद उसी बैंक खाते में वापस किया जाएगा।
  7. सफलतापूर्वक SUBMIT करने के बाद आवेदन का प्रिंट आउट अनिवार्य रूप से सुरक्षित रखें।
  8. आवेदन से पूर्व विभागीय भर्ती नियमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्र होने पर ही आवेदन करें।
  9. प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन हेतु फोटो एवं हस्ताक्षर .jpg/.jpeg फॉर्मेट में 50 KB से 100 KB साइज में अपलोड करें। फाइल नाम अल्फान्यूमेरिक रखें (स्पेस या डॉट का उपयोग न करें)।
📢 वर्ष 2026 – परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा (TDC26)
💰 10. परीक्षा शुल्क के संबंध में
अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन करते समय निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना अनिवार्य है।

(छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर के पत्र क्र. एफ 5-20/2015/जन.नि./42 दिनांक 14.12.2015 तथा व्यापम आदेश क्र./2830/स्था./व्यापम/2015/रायपुर, दिनांक 17.12.2015 के अनुसार परीक्षा शुल्क निर्धारित है।)
वर्ग परीक्षा शुल्क
सामान्य वर्ग (UR) ₹ 350/-
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) ₹ 250/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / दिव्यांग ₹ 200/-
📌 छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (GAD-1) पत्र क्र. RULE-8/2/2024 दिनांक 21.04.2025 के अनुसार — परीक्षा परिणाम जारी होने के पश्चात छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उनकी परीक्षा शुल्क राशि उसी बैंक खाते में वापस की जाएगी, जिससे भुगतान किया गया था।

📌 महत्वपूर्ण जानकारी

1️⃣ प्रोफाइल संबंधित जानकारी

  • ऑनलाइन आवेदन, प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन में दी गई जानकारी के आधार पर ही भरा जाएगा।
  • व्यापम परीक्षा परिणाम भी ऑनलाइन आवेदन की जानकारी के आधार पर तैयार किया जाता है।
  • आवेदन सबमिट करने से पहले प्रोफाइल की सभी जानकारियाँ अवश्य जाँच लें।

2️⃣ पात्रता

  • आवेदन हेतु पात्रता विभागीय नियमों के अनुसार निर्धारित होगी।
  • केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जो विभागीय नियमों की सभी शर्तें पूर्ण करते हों।
  • सिर्फ आवेदन भरना या परीक्षा में सम्मिलित होना पात्रता की गारंटी नहीं है।

3️⃣ ऑनलाइन आवेदन करने की विधि

ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया व्यापम वेबसाइट के "Instructions to fill the FORM" लिंक पर उपलब्ध है।

4️⃣ ऑनलाइन आवेदन में त्रुटि सुधार प्रक्रिया

  • मूलभूत जानकारी में सुधार हेतु पहले प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन में सुधार करना होगा।
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के पश्चात अतिरिक्त 03 दिवस त्रुटि सुधार हेतु प्रदान किए जाएंगे।
  • प्रवेश पत्र अंतिम संशोधित जानकारी के आधार पर जारी किया जाएगा।

🎟 प्रवेश पत्र (Admit Card) संबंधी जानकारी
  • परीक्षा के लगभग 07 दिन पूर्व प्रवेश पत्र व्यापम वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
  • अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में लॉगिन कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  • परीक्षा के बाद भी एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें (चयन / जॉइनिंग के समय आवश्यक हो सकता है)।
  • पूरा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर प्रिंट आउट लेकर ही परीक्षा केंद्र जाएँ।
  • डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।
📞 हेल्पलाइन नंबर: 0771-2972780
📱 मोबाइल सहायता: 8269801982
🕘 समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक
🕘 परीक्षा दिवस संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी कम से कम 02 घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें।
  • मूल पहचान पत्र से सत्यापन एवं फ्रिस्किंग (Frisking) के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।
  • परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से परिचित हो जाएँ।
  • प्रवेश पत्र पर अंकित समय के बाद किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • परीक्षा प्रारंभ समय: 11:00 बजे
  • मुख्य द्वार बंद होने का समय: 10:30 बजे

📌 परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
  1. प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें (केवल एक तरफ प्रिंट करें)।
  2. प्रवेश पत्र के साथ निम्न में से किसी एक फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य है:
    • मतदाता पहचान पत्र
    • ड्राइविंग लाइसेंस
    • पैन कार्ड
    • आधार कार्ड
    मूल पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  3. परीक्षा प्रारंभ से कम से कम 02 घंटे पूर्व उपस्थित रहें (सत्यापन एवं फ्रिस्किंग हेतु)।
  4. परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा।
  5. हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े पहनकर आएँ। निम्न रंग वर्जित हैं: काला, गहरा नीला, गहरा हरा, जामुनी, मैरून, बैंगनी, गहरा चॉकलेटी।
  6. फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनें।
  7. कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
  8. परीक्षा के प्रथम 30 मिनट एवं अंतिम 30 मिनट में कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।
  9. निम्न सामग्री पूर्णतः प्रतिबंधित है: मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि।
  10. प्रवेश पत्र चयन / जॉइनिंग के समय आवश्यक हो सकता है, अतः सुरक्षित रखें।
  11. निर्देशों का पालन न करने पर परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। अनुचित साधनों के प्रयोग पर अभ्यर्थिता समाप्त की जाएगी।
  12. धार्मिक / सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा तथा अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।

📞 हेल्पलाइन संबंधी जानकारी
  • कार्यालयीन दिवस (प्रातः 10:00 – सायं 5:30): 0771-2972780
  • अवकाश दिवस मोबाइल सहायता (प्रातः 10:00 – सायं 5:30): 8269801982

📚 पाठ्यक्रम (Syllabus) संबंधी जानकारी

परीक्षा हेतु निर्धारित पाठ्यक्रम व्यापम वेबसाइट के "Syllabus" लिंक पर उपलब्ध है।


🎟 परीक्षा कक्ष में प्रवेश हेतु आवश्यक सामग्री
  • प्रवेश पत्र (Admit Card)
  • काला या नीला बाल प्वाइंट पेन
  • फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र (मतदाता/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन/आधार)
⚠ फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
📅 परीक्षा वर्ष: 2026
📝 9. परीक्षा पद्धति एवं मूल्यांकन पद्धति

🔹 बार कोड संबंधी निर्देश

  • प्रश्न पत्र के मुख्य पृष्ठ पर तीन समान बार कोड स्टिकर संलग्न रहेंगे।
  • एक बार कोड स्टिकर OMR शीट पर निर्धारित स्थान पर चिपकाएँ।
  • दूसरा बार कोड स्टिकर प्रश्न पत्र के मुख्य पृष्ठ पर चिपकाएँ।
  • तीसरा बार कोड स्टिकर उपस्थिति पत्रक पर निर्धारित स्थान पर चिपकाएँ।

🔹 प्रश्न पत्र का स्वरूप

  • कुल 100 वस्तुनिष्ठ (Objective) प्रश्न होंगे।
  • प्रत्येक प्रश्न 01 अंक का होगा।
  • परीक्षा अवधि: 02:00 घंटे
  • प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे, जिनमें से एक सही विकल्प चुनना होगा।
  • उत्तर OMR शीट में नीले/काले डॉट पेन से गोला पूर्णतः भरकर अंकित करें।
  • गलत उत्तर या एक से अधिक विकल्प भरने पर 1/4 अंक ऋणात्मक (Negative Marking) काटा जाएगा।
  • अनुत्तरित प्रश्न पर 0 (शून्य) अंक प्रदान किया जाएगा।

📢 10. दावा / आपत्ति (Objection) प्रक्रिया
  1. दावा/आपत्ति हेतु अभ्यर्थी को व्यापम वेबसाइट पर पंजीयन क्रमांक (प्रोफाइल ID) एवं जन्म तिथि से लॉगिन करना होगा।
  2. जारी मॉडल उत्तर पर आपत्ति नियत अवधि में सप्रमाण दर्ज करनी होगी (गाइड बुक का प्रमाण मान्य नहीं होगा)।
  3. प्रत्येक प्रश्न पर दावा/आपत्ति हेतु ₹50/- शुल्क (ऑनलाइन) देना अनिवार्य है। शुल्क के बिना दावा मान्य नहीं होगा।
  4. डाक / ई-मेल / स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  5. दावा-आपत्ति प्रक्रिया का विस्तृत मेनुअल व्यापम वेबसाइट पर उपलब्ध है।
  6. आपत्ति के समर्थन में प्रमाण की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करना अनिवार्य है।
  7. प्रत्येक प्रश्न के लिए अलग-अलग दावा/आपत्ति दर्ज करें। एक साथ एक से अधिक प्रश्नों की आपत्ति अमान्य होगी।
  8. प्राप्त दावा/आपत्ति का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा। विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा।
  9. अंतिम उत्तर के आधार पर OMR शीट का मूल्यांकन किया जाएगा।
  10. परीक्षा परिणाम के साथ अंतिम उत्तर प्रकाशित किया जाएगा। अंतिम उत्तर पर पुनः दावा/आपत्ति मान्य नहीं होगी।

📌 11. त्रुटिपूर्ण प्रश्न का विलोपन

यदि किसी प्रश्न को त्रुटिपूर्ण मानकर विलोपित किया जाता है, तो उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंक सभी परीक्षार्थियों को समान रूप से बोनस अंक के रूप में प्रदान किए जाएंगे।

📌 12. एक से अधिक सही विकल्प की स्थिति

यदि किसी प्रश्न के एक से अधिक सही विकल्प होते हैं, तो विषय विशेषज्ञों के निर्णय अनुसार सभी सही विकल्प मान्य होंगे।


📊 13. परीक्षा परिणाम

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा संबंधित विभागीय नियमों के आधार पर प्राप्तांक घोषित किए जाएंगे। अभ्यर्थी अपना परिणाम व्यापम की वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in पर देख एवं प्रिंट कर सकते हैं।


🔎 14. पुनर्गणना / पुनर्मूल्यांकन
OMR शीट का मूल्यांकन OMR मशीन द्वारा किया जाता है। अतः पुनर्गणना / पुनर्मूल्यांकन का कोई प्रावधान नहीं है।
📅 वर्ष 2026 – परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा (TDC26)
📘 पाठ्यक्रम (Syllabus)
भाग – 1 : सामान्य ज्ञान
  1. भारत का सामान्य ज्ञान एवं सामान्य गणितीय योग्यता
  2. परिवहन, सड़क सुरक्षा एवं यातायात का सामान्य ज्ञान
  3. छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ का योगदान
  4. छत्तीसगढ़ का भूगोल, जल संसाधन, खनिज संसाधन, जलवायु एवं भौतिक दशाएँ
  5. छत्तीसगढ़ का साहित्य, संगीत, नृत्य, कला एवं संस्कृति
  6. छत्तीसगढ़ की जनजातियाँ, बोलियाँ, तीज एवं त्यौहार
  7. छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, वन एवं कृषि
  8. छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढाँचा, स्थानीय शासन एवं पंचायती राज
  9. छत्तीसगढ़ में मानव संसाधन एवं ऊर्जा संसाधन
  10. छत्तीसगढ़ में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समसामयिक घटनाएँ
📌 नोट: प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे एवं राज्य विशेष सामान्य ज्ञान पर विशेष ध्यान अपेक्षित है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!