शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 2026 – 4708 - पद

Mr. Tejlal Dewangan
By -

 

📘 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया 2026 – 4708 पद

रायपुर | इस वर्ष छत्तीसगढ़ में 4708 शिक्षक एवं सहायक शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। पहली बार शिक्षक भर्ती परीक्षा नए सिलेबस के आधार पर आयोजित होगी।

🔔 महत्वपूर्ण अपडेट :
पहले 5000 पदों की घोषणा हुई थी, लेकिन कंप्यूटर व्याख्याता एवं योग शिक्षक के 292 पद घटाकर अब कुल 4708 पद रह गए हैं।

📚 नया सिलेबस – पहली बार लागू

राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) द्वारा सिलेबस तैयार कर विषयवार अंकों का विभाजन किया गया है। इसे स्कूल शिक्षा विभाग ने व्यापमं को भेज दिया है।

📝 परीक्षा पैटर्न

  • ✔ परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी
  • ✔ सामान्य ज्ञान के प्रश्न कम होंगे
  • ✔ विषय संबंधित प्रश्नों को अधिक वेटेज

👩‍🏫 सहायक शिक्षक – परीक्षा योजना

विषय अंक
बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र20
सामान्य हिन्दी17
सामान्य अंग्रेजी17
गणित20
पर्यावरण अध्ययन13
कंप्यूटर ज्ञान7
सामान्य ज्ञान6

🔬 सहायक शिक्षक प्रयोगशाला

  • भौतिक शास्त्र – 25 अंक
  • रसायन शास्त्र – 25 अंक
  • जीव विज्ञान – 25 अंक
  • सामान्य ज्ञान – 10 अंक
  • हिन्दी, अंग्रेजी, कंप्यूटर – 5-5 अंक

🗣️ शिक्षा मंत्री का बयान

“शिक्षक भर्ती की तैयारियां चल रही हैं। शासन एवं वित्त विभाग से अनुमति मिल चुकी है। व्यापमं से हरी झंडी का इंतजार है।”
– गजेन्द्र यादव, स्कूल शिक्षा मंत्री

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!