हिला कराटे प्रशिक्षक भर्ती और प्रशिक्षण विवरण – PDF लिंक

Mr. Tejlal Dewangan
By -

 

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण - महासमुन्द जिला

राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छ.ग. रायपुर के पत्र क्रं./3583/F.No. 35/स. शि. / आत्म. प्रशि. / 2025-26, दिनांक 12.09.2025 के अनुसार जिले के 183 हाई/ हायर सेकेण्डरी शालाओं में प्रशिक्षण आयोजित किया जाना है।

विद्यालय एवं मानदेय विवरण

जिला विद्यालयों की संख्या प्रशिक्षक हेतु 01 माह की मानदेय राशि रिमार्क
महासमुन्द 183 5,000/- एकमुश्त कराटे प्रशिक्षक
Diamond Karate Training Centre Kwan Martial Art Training

पदनाम और आवश्यक अर्हताएं

  • पदनाम: कराटे प्रशिक्षक
  • मानदेय: 5,000/- केवल एक माह हेतु एकमुश्त
  • आवश्यक अर्हताएं: मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण एवं कराटे में ब्लैक बेल्ट अनिवार्य
  • आवेदन स्थान: केवल एक ही विद्यालय में आवेदन
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 17/12/2025
  • आवश्यक दस्तावेज: मार्कशीट (10वीं, 12वीं, कराटे डिग्री) स्पीड पोस्ट/डाक के माध्यम से भेजें

नियम एवं शर्तें

  1. 12वीं उत्तीर्ण एवं कराटे में ब्लैक बेल्ट होना अनिवार्य है।
  2. जिले के मूल निवासी ही इस पद हेतु मान्य होंगे।
  3. आवेदक केवल 01 विद्यालय के लिए आवेदन करेगा।
  4. नियुक्ति अस्थायी एवं निर्धारित मानदेय के अतिरिक्त कोई भत्ता नहीं।
  5. महिला प्रशिक्षक अनिवार्य है। अनुपस्थिति में महिला शिक्षक की उपस्थिति में प्रशिक्षण कराया जाएगा।
  6. प्रति दिन प्रशिक्षण की अवधि कम से कम 30 मिनट होगी।
  7. प्रशिक्षण समय संबंधित शाला के प्राचार्य द्वारा तय किया जाएगा।
  8. चयन समिति का निर्णय अंतिम होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी, सह जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा, जिला महासमुंद (छ.ग.)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!