जिला लघु वनोपज सहकारी संघ मर्यादित सामान्य वनमण्डल, महासमुन्द (छ.ग.) फोन: 07723-223831 | Email: mdjumsd@gmail.com विषय : प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति सिंघरूपाली, चिरको, मुनगासेर, गढ़फूलझर, जेवरा, आमाकोनी में रिक्त प्रबंधक पद की भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की पात्र एवं अपात्र सूची के संबंध में दावा आपत्ति। प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति सिंघरूपाली, चिरको, मुनगासेर, गढ़फूलझर, जेवरा, आमाकोनी में प्रबंधक पद रिक्त होने के कारण इस कार्यालय के सूचना क्रमांक 2436 दिनांक 19/08/2025 द्वारा विज्ञापन जारी कर 19.09.2025 तक आवेदन आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त आवेदनों की छानबीन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत समितिवार पात्र एवं अपात्र आवेदकों की सूची तैयार की गई है, जिसे संबंधित समिति कार्यालय, वनमण्डल महासमुन्द कार्यालय के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। साथ ही पात्र/अपात्र सूची संघ मुख्यालय की वेबसाइट
(www.cgmfpfed.org)
एवं कलेक्टर जिला महासमुन्द की वेबसाइट
(www.mahasamund.gov.in)
पर अपलोड की गई है। यदि किसी आवेदक को जारी पात्र/अपात्र सूची के संबंध में कोई दावा आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे दिनांक
15.12.2025 को दोपहर 5:30 बजे तक जिला यूनियन महासमुन्द कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।दावा आपत्ति सूचना
देखें (1 MB) Apatra list_Others (239 KB) Patra_Apatra list_ PS Amakoni (1 MB) Patra_Apatra list_ PS Chirko (738 KB) Patra_Apatra list_ PS Garhfuljhar (726 KB) Patra_Apatra list_ PS Jevra (516 KB) Patra_Apatra list_ PS Mungaser (1 MB) Patra_Apatra list_ PS Singharupali (691 KB)