डी.एल.एड./बी.एड./बी.ए.बी.एड./बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम 2025-26
तीसरे चरण के बाद शेष रिक्त सीटों में प्रवेश सूचना
छत्तीसगढ़ राज्य के निजी शिक्षा महाविद्यालयों / संस्थाओं में संचालित डी.एल.एड., बी.एड., बी.ए.बी.एड. एवं बी.एस.सी.बी.एड. पाठ्यक्रम सत्र 2025-26 में प्रवेश प्रक्रिया परिषद् द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार सम्पन्न की गई है।
| क्रमांक | विवरण (चरणवार) | दिनांक |
|---|---|---|
| 1 | सातवीं सूची जारी करना | 17.12.2025 |
| 2 | महाविद्यालय में प्रवेश | 17.12.2025 (शाम 5 बजे तक) |
| 3 | आठवीं सूची जारी करना | 19.12.2025 |
| 4 | महाविद्यालय में प्रवेश | 19.12.2025 (शाम 5 बजे तक) |
| 5 | नौवीं सूची जारी करना | 22.12.2026 |
| 6 | महाविद्यालय में प्रवेश | 22.12.2025 (शाम 5 बजे तक) |
अन्य महत्वपूर्ण निर्देश
- केवल वही अभ्यर्थी पात्र होंगे जिन्होंने तीसरे चरण में विकल्प फार्म जमा किया है एवं अब तक किसी भी सूची में महाविद्यालय आबंटित नहीं हुआ है।
- जो अभ्यर्थी किसी भी महाविद्यालय में पहले से प्रवेश ले चुके हैं, उनका नाम आगे की आबंटन प्रक्रिया में शामिल नहीं होगा।
- जिन अभ्यर्थियों का नाम सूची में आएगा, उन्हें आबंटित महाविद्यालय में प्रवेश लेना अनिवार्य होगा।
- केवल Active आवेदन वाले अभ्यर्थियों पर ही विचार किया जाएगा।
- शेष नियम एवं शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।
महत्वपूर्ण सूचना:
इस चरण में कोई भी नया विकल्प फार्म नहीं भरा जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आबंटित होगा, उन्हें निर्धारित तिथि को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक महाविद्यालय / संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा।
इस चरण में कोई भी नया विकल्प फार्म नहीं भरा जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को महाविद्यालय आबंटित होगा, उन्हें निर्धारित तिथि को सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक महाविद्यालय / संस्था में उपस्थित होकर प्रवेश लेना अनिवार्य होगा।