व्यापम परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी: शिक्षक और असिस्टेंट

Mr. Tejlal Dewangan
By -

 

📅 व्यापम परीक्षा कैलेंडर 2026 जारी: शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती नहीं!

रायपुर | एजुकेशन रिपोर्ट — छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) ने वर्ष 2026 का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। इस बार कुल 35 परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 10 प्रवेश परीक्षा, 2 पात्रता परीक्षा और 23 भर्ती परीक्षाएं शामिल हैं। हालांकि, इस कैलेंडर में शिक्षक और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का उल्लेख नहीं होने से अभ्यर्थियों में निराशा है।

📌 व्यापम परीक्षा कैलेंडर 2026 की मुख्य बातें

  • कुल परीक्षाएं – 35
  • प्रवेश परीक्षा – 10 (7 मई से 21 जून तक)
  • भर्ती परीक्षा – 23
  • पात्रता परीक्षा – 2 (SET सहित)
  • CG SET परीक्षा – 4 अक्टूबर 2026

📚 निराशा का कारण क्या है?

प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञ खिलेश्वर रक्सेल के अनुसार, यह कैलेंडर युवाओं के लिए निराशाजनक है। खासकर शिक्षक भर्ती और असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का नाम सूची में न होना, साथ ही CG SET परीक्षा का अक्टूबर 2026 में होना, भर्ती में देरी का संकेत देता है।

🎓 असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती अब मुश्किल

राज्य में 625 असिस्टेंट प्रोफेसर, 25 क्रीड़ा अधिकारी और 50 ग्रंथपाल पदों की घोषणा हुई थी। उच्च शिक्षा विभाग की मंशा थी कि भर्ती से पहले CG SET परीक्षा कराई जाए। लेकिन अक्टूबर में परीक्षा और तीन-चार महीने बाद रिजल्ट आने से 2026 में भर्ती प्रक्रिया शुरू होना कठिन हो गया है।

🏫 शिक्षक भर्ती पर भी संशय

प्रदेश में शिक्षकों के 25,000 से अधिक पद खाली हैं। हाल ही में 5,000 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी, लेकिन व्यापम के कैलेंडर में इसका उल्लेख नहीं है। अभ्यर्थियों को उम्मीद थी कि 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में भर्ती परीक्षा होगी, परंतु अब इसकी संभावना कम दिख रही है।

🗓️ व्यापम कैलेंडर 2026 (अप्रैल – दिसंबर)

क्र. परीक्षा नाम संभावित तिथि
1फार्मासिस्ट ग्रेड-212 अप्रैल 2026
2परिवहन आरक्षक19 अप्रैल 2026
4पॉलिटेक्निक (PPT26)7 मई 2026
6PET (Pre Engineering Test)14 मई 2026
10Pre D.El.Ed4 जून 2026
11Pre B.Ed11 जून 2026
13PAT / PVPT21 जून 2026
24राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026)4 अक्टूबर 2026
30संयुक्त भर्ती परीक्षा (सहायक ग्रेड-3)22 नवंबर 2026

🔗 आधिकारिक वेबसाइट: https://vyapamcg.cgstate.gov.in

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!