#PharmacyCounseling प्रदेश के कॉलेजों की मान्यता और काउंसलिंग 2025
प्रदेश में Pharmacy Counseling की शुरुआत 12 सितंबर से होने की योजना है। इस बार प्रदेश के करीब 99 फार्मेसी कॉलेज में 9,000 से ज्यादा सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। लेकिन समस्या यह है कि Pharmacy Council of India (PCI) ने अभी तक सिर्फ 41 कॉलेज को ही मान्यता दी है। बाकी 59 कॉलेज को मान्यता नहीं मिल पाई है।
मान्यता क्यों नहीं मिल रही?
PCI ने साफ किया है कि कई कॉलेज Infrastructure, Faculty Ratio, Lab Facility जैसे बेसिक नियमों को पूरा नहीं कर पा रहे। पूर्व में Pharmacy Council Chairman पर हुई CBI जांच और पैसों के खेल ने भी मान्यता प्रक्रिया को कड़ा बना दिया है। यही वजह है कि इस बार मान्यता प्रक्रिया देर से पूरी हो रही है और Pharmacy Admission Counseling में विलंब हो रहा है।
प्रदेश के 7 नए Pharmacy College
- Ayush College of Pharmacy, Bilaspur – D Pharma (100)
- Sandeepani Pharmacy – B Pharma (100), D Pharma (60)
- Institute of Science & Technology, Gariaband – B Pharma, D Pharma
- Mennonite Christian Pharmacy College, Dhamtari – D Pharma (60)
- Apar College of Pharmacy, Jashpur – D Pharma (100)
- Surya College, Janjgir-Champa – D Pharma (60)
- SR Pharmacy College, Durg – D Pharma (60)