डिजिटल मार्केटिंग में रोजग़ार के अवसर career opportunities in digital marketing

Mr. Tejlal Dewangan
By -

 

डिजिटल मार्केटिंग में रोजग़ार के अवसर

डिजिटल, ग्राहकों के साथ सीधा संपर्क और बिक्री के नवीनतम और तेज़ी से विकसित हो रहे चैनल हैं. इंटरनेट विपणनकर्ताओं और उपभोक्ताओं को अधिक व्यापक संपर्क और विशिष्टता के अवसर प्रदान करता है. डिजिटल मार्केटिंग में Online, Social Media और Mobile Marketing गतिविधियां और कार्यक्रम शामिल होते हैं जो कि ग्राहकों या संभावनाओं को जोडऩे और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जागरूकता विस्तार, उत्पादों या सेवाओं की छवि या बिक्री बढ़ाने के वास्ते डिज़ाइन किये होते हैं.

मोबाइल मार्केटिंग ऑनलाइन मार्केटिंग का एक विशेष स्वरूप है जिसमें उपभोक्ताओं के सैल फोनों, स्मार्ट फोनों या टेबलेट्स पर सूचनाएं प्रेषित की जाती हैं. भारत में डिजिटल मार्केटिंग के क्षेत्र में कऱीब 1.5 लाख रोजग़ारों के सृजन की आशा है.

ऑनलाइन मार्केटिंग कम्यूनिकेशन्स के प्रमुख साधन Websites, Search Ads, Display Ads, Email, Social Media, Blogs, Viral Marketing और Mobile Marketing हैं. डिजिटल मार्केटिंग परंपरागत माध्यम की तुलना में तेजी से बढ़ रही है और व्यवसायों को विशिष्ट ग्राहकों को लक्षित करने में सक्षम बनाती है.

डिजिटाइजेशन की मौजूदगी सभी प्रकार के क्षेत्रों जैसे कि Retail, Manufacturing, Banking, Insurance, Tourism, Telecom और Airlines में देखी जा रही है. भारत में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोग तेजी से बढ़ रहे हैं और सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे Facebook, LinkedIn, Twitter, Instagram आदि पर एक्टिव हैं.

डिजिटल मार्केटिंग में रोजग़ार के अवसर

  • डिजिटल मार्केटिंग एवं विज्ञापन एजेंसियां: SEO, SEM, Social Media Marketing जैसी सेवाएं प्रदान करती हैं.
  • ब्रॉण्ड प्रोत्साहन डिजिटल मार्केटिंग: किसी ब्रॉण्ड विशेष के लिए कार्य करने वाले डिजाइनर्स, ब्लॉगर्स और ई-मेल मार्केटिंग विशेषज्ञ.
  • डिजिटल मार्केटिंग टूल/प्लेटफार्म कंपनी: Google, LinkedIn, Facebook, Adobe, Twitter, YouTube जैसी कंपनियों के लिए कार्य करना.
  • Independent/Freelance Opportunities: घर से या अंशकालिक कार्य करने के अवसर भी मौजूद हैं.

मुख्य करियर प्रोफाइल्स:

  • SEO (Search Engine Optimization): वेब पेज रैंकिंग में सुधार और सर्च इंजन पर उपस्थिति बढ़ाना.
  • SEM (Search Engine Marketing): प्रायोजित विज्ञापनों के जरिये वेबपेज दृश्यता बढ़ाना.
  • SMM (Social Media Marketing): Facebook, Twitter, LinkedIn, Instagram आदि पर ब्रॉण्ड छवि को बढ़ावा देना.
  • Email Marketing: प्रत्यक्ष ईमेल अभियान और न्यूज़लेटर के जरिये ग्राहकों को जोड़ना.
  • Mobile Marketing: स्मार्टफोन के जरिये ऑफर्स, अपडेट और ग्राहकों की रुचि अनुसार सूचनाएं उपलब्ध कराना.
  • Web Analytics: ट्रैफिक विश्लेषण, मार्केट रिसर्च और वेबसाइट प्रदर्शन सुधारना.

2020 में भारत में डिजिटल खरीददारी 70.7 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान था. डिजिटल मार्केटिंग पेशेवरों के लिए वेबसाइट, ब्लॉग, सोशल मीडिया और ई-न्यूज़लेटर के जरिये मार्केटिंग के अवसर लगातार बढ़ रहे हैं.

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!