भारतीय वायु सेना में कॅरिअर (Career in Indian Air Force)
अपनी मातृभूमि के सम्मान और गौरव के लिए सेवा करने का एक अनूठा अवसर
Indian Air Force Career के रूप में मिलता है।
यह केवल एक नौकरी नहीं बल्कि साहस, अनुशासन और राष्ट्र-सेवा का प्रतीक है।
उड़ान शाखा (Flying Branch)
यदि आप ध्वनि की गति से भी तेज उड़ान भरना चाहते हैं और Fighter Aircraft जैसे Su-30 MKI, Mirage-2000, Jaguar तथा MiG-29 उड़ाने का सपना देखते हैं तो आपके लिए यही मौका है।हेलिकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट विमान उड़ाकर आप आपदा-राहत और सामरिक मिशनों में योगदान कर सकते हैं।
तकनीकी शाखा (Technical Branch)
Engineering Graduates के लिए यह सबसे बेहतरीन विकल्प है। यहां आप विमानों, मिसाइल सिस्टम और Communication उपकरणों पर कार्य करके देश की रक्षा शक्ति को मजबूत बनाते हैं।ग्राउंड ड्यूटी शाखा (Ground Duty Branch)
प्रशासन, लॉजिस्टिक्स, वित्तीय प्रबंधन और शिक्षा जैसे क्षेत्रों में योगदान देकर आप Management Career का हिस्सा बन सकते हैं। यह शाखा ऑपरेशन सपोर्ट का प्रमुख स्तंभ है।महिलाओं की भूमिका
आज महिलाएं भी Pilot, Technical Officer और Ground Duty Officer के रूप में भारतीय वायु सेना में सेवा दे रही हैं। उनके लिए Short Service Commission (SSC) उपलब्ध है।चयन प्रक्रिया एवं परीक्षा
चयन प्रक्रिया NDA, CDS और AFCAT Exam द्वारा होती है। सफल उम्मीदवारों को SSB Interview और Medical Test से गुजरना होता है।वेतन और सुविधाएं
प्रारंभिक वेतन लगभग ₹56,100/- प्रतिमाह होता है, साथ ही उड़ान भत्ता, तकनीकी भत्ता और सियाचिन भत्ता जैसी विशेष सुविधाएं मिलती हैं।
अन्य लाभ: Free Medical, Canteen Facility, Pension, Travel Concessions