सामाजिक कार्य में करिअर : सब सुखी तो हम सुखी
अनेक लोग Social Work Career चुनते हैं क्योंकि यह समाज को सकारात्मक योगदान और संतुष्टि देता है। यह कॅरिअर उन लोगों के लिए है जो “अच्छा करने” और कठिन परिस्थितियों में फंसे लोगों की सहायता करने में विश्वास रखते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता कौन बन सकता है?
कोई भी व्यक्ति समाज-सेवा की भावना के साथ इस क्षेत्र में आ सकता है। कई लोग NGO या गैर-सरकारी संगठनों के साथ काम करते हैं, तो कई लोग अकेले समाज में बड़ा बदलाव लाते हैं। दशरथ मांझी और कैलाश सत्यार्थी जैसे नाम इस क्षेत्र के उदाहरण हैं।
उपलब्ध कोर्स और डिग्री
- सामाजिक कार्य में प्रमाणपत्र
- समाज कल्याण प्रशासन में उच्च पाठ्यक्रम
- कार्मिक प्रबंधन में डिप्लोमा
- अस्पताल प्रशासन में डिप्लोमा
- एम.फिल और पी.एच.डी. के विकल्प
भारत में सामाजिक कार्य के 10 बड़े कॉलेज
- टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (TISS), मुंबई
- दिल्ली विश्वविद्यालय (Department of Social Work)
- मद्रास सामाजिक कार्य विद्यालय, चेन्नै
- जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली
- निर्मल निकेतन, मुंबई
- लोयला सामाजिक कार्य महाविद्यालय
- कार्बी सामाजिक सेवा संस्थान, पुणे
- एम.एस. बड़ौदा विश्वविद्यालय
- मंगलौर विश्वविद्यालय
- रोडा मिस्त्री सामाजिक कार्य महाविद्यालय, हैदराबाद
रोज़गार और अवसर
सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए नौकरी के अवसर NGO, स्कूलों, अस्पतालों, न्यायालयों, सरकारी योजनाओं और CSR सेक्टर में उपलब्ध हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर UNICEF, UNESCO जैसे संगठनों में भी अच्छे अवसर मिलते हैं।
वेतनमान
प्रारंभिक स्तर पर वेतन ₹7,000 से ₹8,000 तक होता है, लेकिन Corporate CSR Jobs और अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में उच्च वेतन और बेहतर अवसर उपलब्ध हैं।