जैवसूचनाविज्ञान में करियर (Bioinformatics Career)

Mr. Tejlal Dewangan
By -

 

जैवसूचनाविज्ञान में करियर (Bioinformatics Career)

यह चाहे रोग से लडऩे, नए बीजों का विकास करने या प्रदूषण का सामना करने का मामला हो, Biotechnology कृषि से लेकर उद्योग (खाद्य, भेषज, रसायन, जैव उत्पाद, वस्त्र आदि), औषधि, आहार, पर्यावरण-संरक्षण, पशु विज्ञान तथा अन्य क्षेत्रों में दैनिक जीवन के प्रत्येक पहलू में अनुप्रयोग के साथ एक तेजी से विकसित होने वाला क्षेत्र है।

जैवसूचना विज्ञान क्या है? (What is Bioinformatics)

Bioinformatics जैव प्रौद्योगिकी की एक उभरती शाखा है जिसमें व्यापक जैविक डाटाबेस से सूचना का उपयोग करने के लिए सॉफ़्टवेयर का प्रयोग होता है। यह मुख्य रूप से databases, algorithms, computational biology पर आधारित है और वैज्ञानिकों को जानकारी प्रस्तुत करने, खोजने एवं विश्लेषण करने में सक्षम बनाता है।

जैव सूचना विज्ञान में क्या निहित होता है? (Key Components)

  • एमिनो एसिड्स सीक्वेंसेस, प्रोटीन डोमेंस, प्रोटीन स्ट्रक्चर्स का विश्लेषण
  • नए एल्गोरिद्म्स तथा सांख्यिकी का विकास
  • विभिन्न प्रकार की सूचना और डाटाबेस प्रबंधन

अपेक्षित कौशल (Required Skills)

एमिनो एसिड्स पैकेज (जैसे BLAST, GCG) का ज्ञान, HTML, Java, C++, Perl प्रोग्रामिंग, यूनिक्स आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम का परिचय, SQL और डेटाबेस (Cybase/Oracle) का अनुभव।

पात्रता (Eligibility)

10+2 विज्ञान से आधारभूत योग्यता, बी.टेक./बी.ई./एम.बी.बी.एस./बी.फार्मा/बी.ए.एम.एस/बी.एच/एम.एस/बी.वी.एस.सी आदि स्नातक डिग्री।

पाठ्यक्रम (Courses in Bioinformatics)

  • बी.टेक. इन Bioinformatics
  • बी.ई. इन Bioinformatics
  • एम.एससी. / एम.टेक / एम.फिल / Ph.D. in Bioinformatics
  • डिप्लोमा / उच्च डिप्लोमा / पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा

रोज़गार अवसर (Career Opportunities)

Bioinformatics jobs कई क्षेत्रों में उपलब्ध हैं:

  • चिकित्सा अनुप्रयोग: स्वास्थ्य एवं रोग अध्ययन, आनुवंशिक रोग अनुसंधान
  • भेषज और जैव प्रौद्योगिकी उद्योग: नई दवाओं का विकास, जीन-आधारित औषधि डिज़ाइन
  • कृषि अनुप्रयोग: रोग/सूखा प्रतिरोधी पौधे, उच्च पैदावार फसल
  • अनुसंधान एवं IT कंपनियों में Computational Biologist, Sequence Analyst, Scientific Curator

भारत में प्रमुख संस्थान (Top Institutes in India)

  • जैव सूचना विज्ञान एवं अनुप्रयुक्त जैव प्रौद्योगिकी संस्थान, बंगलौर
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
  • भारतीय जैवसूचना विज्ञान संस्थान, नोएडा
  • जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
  • हैदराबाद विश्वविद्यालय

भारतीय कंपनियां जो Bioinformatics Professionals को भर्ती करती हैं (Top Indian Companies)

  • रेनबैक्सी
  • जी.वी. के बायोसाइंसेज
  • टोरेंट फार्मास्युटिकल्स
  • डॉ. रेड्डी प्रयोगशाला
  • स्ट्रैण्ड लाइफ साइंसेज
  • क्यूरा जेन
  • सेलेरा जीनोमिक्स
  • अवेस्था जिंग्रेन टेक्नोलोजीज प्राइवेट लिमिटेड

Bioinformatics Career में भविष्य उज्जवल है, और यह क्षेत्र लगातार तेजी से बढ़ रहा है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!