व्यापम परीक्षा 2025

Mr. Tejlal Dewangan
By -

 

CG Professional Board व्यापम परीक्षा 2025

जिला प्रशासन कोरबा की ओर से व्यापम परीक्षा 2025 के लिए महत्वपूर्ण सूचना। सभी परीक्षार्थियों को निम्नलिखित निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।

सुरक्षा संबंधी निर्देश

  • सभी परीक्षार्थियों की हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर से जांच और शारीरिक तलाशी अनिवार्य।
  • परीक्षा केंद्रों में एक पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी की ड्यूटी अनिवार्य।
  • महिला अभ्यर्थियों की तलाशी केवल महिला पुलिसकर्मी द्वारा की जाएगी।
  • परीक्षा केंद्र के भीतर और बाहर नियमित गश्त की जाएगी।

ड्रेस कोड

  • हल्के रंग के आधी बाँह वाले कपड़े पहनें।
  • केवल चप्पल (फ्लैट फुटवियर) पहनें।
  • कानों में कोई आभूषण न पहनें।

परीक्षा समय में विशेष निर्देश

  • परीक्षा प्रारंभ और अंतिम 30 मिनट में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना मना है।
  • समय पालन अनिवार्य।
  • परीक्षा केंद्र में कम से कम 2 घंटे पूर्व पहुंचें।
  • प्रातः 10:30 बजे मुख्य द्वार बंद होगा। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि निर्देशों का अनिवार्यतः पालन करें।

परीक्षा तिथि

कल: 14 सितम्बर (रविवार)

प्रतिबंधित वस्तुएँ

  • मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, पर्स, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी, पाउच आदि पूरी तरह निषिद्ध।
  • कोई भी इलेक्ट्रॉनिक या संचार उपकरण लाना मना है।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करें

नीचे दिए गए लिंक से आप लोग Log in करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें:

प्रवेश पत्र डाउनलोड करें

सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि वे इन निर्देशों का पालन करें ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!