छत्तीसगढ़ होमगार्ड भर्ती 2024: महिला नगर सैनिक और नगर सैनिकों के रिक्त पदों पर लिखित परीक्षा की सूचना
रायपुर संभाग में छत्तीसगढ़ होमगार्ड द्वारा 315 महिला नगर सैनिकों (छात्रावास ड्यूटी) तथा 200 नगर सैनिकों (जनरल ड्यूटी) के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
-
ऑनलाइन पंजीकरण प्रारंभ: 16 अप्रैल 2025 (बुधवार)
-
ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि: 30 मई 2025 (शुक्रवार) शाम 5:00 बजे तक
-
लिखित परीक्षा तिथि: 22 जून 2025 (रविवार)
-
परीक्षा समय: पूर्वान्ह (2 घंटे)
-
परीक्षा केंद्र: रायपुर
-
परीक्षा पत्र जारी होने की तिथि: 13 जून 2025 (शुक्रवार)
आवश्यक निर्देश:
-
सभी चयनित अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ व्यापम की वेबसाइट https://vyapam.cgstate.gov.in पर पंजीयन करना अनिवार्य होगा।
-
पंजीयन के बाद ऑनलाइन आवेदन सबमिट करना आवश्यक है। आवेदन में कोई भी संशोधन की अनुमति नहीं होगी।
-
जिन अभ्यर्थियों द्वारा पंजीयन एवं आवेदन नहीं किया जाएगा, वे लिखित परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे।
अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य:
-
छत्तीसगढ़ होमगार्ड विभाग की वेबसाइट पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची उपलब्ध है: https://firenoc.cg.gov.in
-
व्यापम के द्वारा आबंटित एप्लीकेशन आईडी और जन्मतिथि डालकर आवेदन करें।
अभ्यर्थियों को इस प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित करना होगा, क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार की चूक से वे परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे।
संपर्क सूत्र:
-
विभागीय वेबसाईट: https://firenoc.cg.gov.in
-
व्यापम वेबसाईट: https://vyapam.cgstate.gov.in
संपूर्ण जिम्मेदारी अभ्यर्थी की स्वयं की होगी।
#CGHomeGuard2024 #CGSainikRecruitment #ChhattisgarhRecruitment #WomenSainik #GeneralDuty #VyapamCG #ChhattisgarhExams #HomeGuardExam
