कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास संशोधित सूचना

Naya Bharti
By -

कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास

Website: www.tribal.cg.gov.in, Email: eklavya.ctd@gmail.com

क्रमांक: EMRS/456-पार्ट/2024-25/9915
दिनांक: 10/12/2024





संशोधित सूचना

छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन तिथि में बदलाव

भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण, आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीयन पहले दिनांक 11 नवंबर 2024 से 10 दिसंबर 2024 तक निर्धारित था।

प्राक्चयन परीक्षा (Entrance Exam) पूर्व में 19 जनवरी 2025 को आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे अपरिहार्य कारणों से 16 फरवरी 2025 को आयोजित किया जाएगा।

संशोधित तिथियां

क्र. विवरण पूर्व की तिथि संशोधित तिथि
1 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 दिसंबर 2024 तक 31 दिसंबर 2024 तक
2 ऑनलाइन फॉर्म में त्रुटि सुधार 11 से 19 दिसंबर 2024 (रात्रि 11:59 बजे तक) 01 से 08 जनवरी 2025 (रात्रि 11:59 बजे तक)
3 प्रवेश परीक्षा की तिथि 19 जनवरी 2025 (रविवार) 16 फरवरी 2025 (रविवार)

आवेदन प्रक्रिया

  • ऑनलाइन पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट: http://eklavya.cg.nic.in पर जाएं।
  • किसी भी सहायता के लिए नीचे दिए गए संपर्क माध्यम का उपयोग करें:

संपर्क:

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, अटल नगर, नवा रायपुर, छत्तीसगढ़

https://jansampark.cg.gov.in/GetFile.aspx?Id=1f449fd4-c40a-4df7-8c33-90877f138818

छत्तीसगढ़ कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा प्रश्न

1. छत्तीसगढ़ का राजकीय पशु कौन सा है?

2. भारत का संविधान कब लागू हुआ था?

3. चांद पर कदम रखने वाले पहले व्यक्ति कौन थे?

4. छत्तीसगढ़ में कुल कितने जिले हैं?

5. ताजमहल किस नदी के किनारे स्थित है?

षा

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Out
Ok, Go it!